बरगी नहर के नाम पर किसानों को धोखा दे रही है सरकार :दिलीप मिश्रा

नहर के नाम पर बयानबाजी के अलावा कुछ भी नहीं
सतना:जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दिलीप मिश्रा ने प्रदेश सरकार पर बरगी डायवर्सन प्रोजेक्ट के नाम पर किसानों को धोखा देने का आरोप लगाते हुए कहा है कि 51सौ 72 करोड रुपए की बरगी डायवर्सन प्रोजेक्ट जो लगभग 2007 में स्वीकृत हुआ था एवं कई बार रिवाइज स्वीकृत भी जारी हुई, जिसमें मैहर,नागौद, रैगांव, चित्रकूट, सतना, रामपुर एवं अमरपाटन विधानसभा क्षेत्रो के किसानों को सिंचाई की सुविधा मिलनी थी .नहर निर्माण की समय सीमा टेंडर एग्रीमेंट से 3 साल की जारी हुई थी लेकिन निर्माण एजेंसी एवं सरकार की लेट लतीफी व झूठे सब्ज बाग दिखाने के कारण आज दिनांक तक नहर का निर्माण नहीं हो पाया |

कांग्रेस अध्यक्ष श्री मिश्रा ने सरकार पर किसानों के साथ धोखेबाजी का आरोप लगाते हुए कहां है कि 16 वर्षों से अखबारों के माध्यम से एवं जिले के लोकसभा से लेकर विधानसभा के बड़े-बड़े जन प्रतिनिधियों के माध्यम से जानकारी मिल रही है कि सतना मैहर जिले में बरगी नहर का पानी आने वाला है व 131 किलोमीटर के क्षेत्र में 1लाख 42000 हैकटेयर में मुख्य नहर से सिंचाई होने की संभावना है व नहर के निर्माण से जिले के किसानों के फसलों की संजीवनी बनने वाली है | सतना मैहर जिले की जनता जिले के लोकसभा एवं विधानसभा के बड़े-बड़े जनप्रतिनिधियों एवं सरकार से यह जानना चाहती है कि यह नहर कब तक बनकर तैयार होगी एवं किसानों को सिंचाई के लिए इसका पानी कब मिलेगा | श्री मिश्रा ने कहा कि इस मामले में आज दिनांक तक ना तो निर्माण एजेंसी ने जानकारी देना उचित समझा और ना सरकार के बड़े जन प्रतिनिधियों से लेकर अधिकारियों ने भी बताना उचित नहीं समझा |

श्री मिश्रा ने नहर निर्माण में सरकार के द्वारा पर्याप्त आवंटन मुहैया न कराने काआरोप लगाते हुए कहा है की सरकार के मंत्री से लेकर बड़े-बड़े जनप्रतिनिधियों तक जमीन के मुआवजे के भुगतान में रोड़ा बन रहे हैं जिस कारण मुआवजे का भुगतान नहीं हो पा रहा है जिससे नहर निर्माण में लेट लतीफी हो रही है व नहर निर्माण में बार-बार एलाइनमेंट बदलने की कोशिश की जा रही है | श्री मिश्रा ने नहर का निर्माण तत्काल कराए जाने व किसानों को सिंचाई सुविधा उपलब्ध कराने की मांग सरकार से की है

Next Post

इदरीश को स्टाफ ने दी विदाई

Thu Feb 27 , 2025
सतना:सभापुर थाना में पदस्थ सहायक उपनिरीक्षक इदरीस खां के सेवानिवृत्त होने पर सभापुर थाना प्रभारी निरीक्षक शंखधर द्विवेदी ने श्रीफल व साल भेंटकर किया सम्मानित उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना इस दौरान थाना स्टाफ ने भी इदरीस खां को शुभकामनाएं प्रेषित की. Facebook Share on X LinkedIn WhatsApp Email Copy […]

You May Like