बिग बॉस के लिए चुनी गई तान्या मित्तल पर एक्स बॉयफ्रेंड ने लगाए गंभीर आरोप, खुदगर्ज और मौकापरस्त बताया

ग्वालियर: ग्वालियर में जन्मी और रहने वाली तान्या मित्तल पहले से ही अपने तमाम बयानों को लेकर विवादों में रही हैं अब उनके एक्स बॉयफ्रेंड ने एक नए विवाद को जन्म दे दिया है। इस समय पूरे ग्वालियर से लेकर मध्यप्रदेश में तान्या मित्तल की चर्चा है। तान्या मित्तल एक सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर हैं जिनके इंस्टाग्राम पर अच्छे खासे फॉलोअर्स हैं और जो अपनी विवादास्पद टिप्पणियाँ और पोस्ट को लेकर काफी सुर्खियों में रही हैं।

महाकुंभ के दौरान उन्होंने अपनी टिप्पणियों से काफी चर्चा बटोरी थी लेकिन अब सबसे ज्यादा चर्चा उनकी हो रही है जब उनको बिग बॉस सीरीज नाइनटीन के लिए चुना गया है। इस समय वह बिग बॉस में हैं और अपने कंटेस्टेंट के साथ जमकर अपनी राय रखती नजर आ रही हैं। इसी बीच तान्या मित्तल के एक्स बॉयफ्रेंड ने कुछ चौंकाने वाली बातें कहीं है।

तान्या के एक्स बॉय फ्रेंड बलराज सिंह ने तान्या मित्तल को बेहद मतलबी खुदगर्ज और मौका परस्त लड़की बताया है। बलराज सिंह ने तान्या पर झूठी होने और लोगों को इस्तेमाल कर फेंक देने के गंभीर आरोप लगाए हैं। बलराज सिंह का कहना है कि एक समय तान्या मेरी सबसे बड़ी फ़ैन हुआ करती थी लेकिन हमारी दोस्ती ज्यादा समय नहीं चली। संतुष्टि उसकी सबसे बड़ी प्रॉब्लम है वह अपने ईगो को संतुष्ट करना चाहती है।

तान्या मित्तल के एक्स बॉयफ्रेंड बलराज सिंह यहीं नहीं रुके उन्होंने तान्या मित्तल पर और गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि तान्या लोगों को बेइज्जत करके छोड़ देती है। ठीक उसी तरह जैसे आप प्लास्टिक की बोतल और प्लास्टिक के गिलास को फेंक देते हैं। तान्या लोगों को इस्तेमाल करना जानती है जब तक उसे चांदी का बर्तन नहीं मिल जाता वह प्यासी रहेगी। बिग बॉस में खुद ही पता चल जाएगा कि वह कैसी है। साथ ही एक्स बॉयफ्रेंड बलराज सिंह ने तान्या को सलाह दी के तुम्हें यदि लंबा टिकना है तो अपनी रियल पर्सनैलिटी दिखाओ

Next Post

बैंकिंग, फार्मा सेक्टरों में बिकवाली से लुढ़के शेयर बाजार

Tue Aug 26 , 2025
मुंबई, 26 अगस्त (वार्ता) एशियाई बाजारों से नकारात्मक संकेतों के बीच घरेलू शेयर बाजारों में मंगलवार को गिरावट रही। बीएसई का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 258.52 अंक की लुढ़ककर 81,377.39 अंक पर खुला और 688 अंक से टूटकर 80,947.65 अंक तक उतर गया। खबर लिखे जाने तक यह […]

You May Like