शिवपुरी में हाईवे पर टमाटर से भरा ट्रक पलटा, बाइक सवार पिता-दो बेटे घायल

शिवपुरी: कोलारस थाना क्षेत्र में एनएच-46 पर बड़ा सड़क हादसा हो गया। श्रीनाथ होटल के पास एक तेज रफ्तार मिनी ट्रक ने मोटरसाइकिल को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि ट्रक मौके पर ही पलट गया। ट्रक चपेट में एक बाइक सवार आ गया जिससे उस पर सवार तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।हादसे में बाइक सवार सुशील जाटव और उनके दो बेटे प्रव्यांश व ऋत्यांश घायल हो गए।

तीनों इमलावदी खतौरा गांव के रहने वाले हैं। घायलों को कोलारस स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है।ट्रक में नासिक से टमाटर भरकर दिल्ली लाए जा रहे थे। टक्कर के बाद सड़क पर टमाटर ही टमाटर फैल गए। बीच रास्ते में ट्रक पलटने से हाइवे की एक लेन पूरी तरह बंद हो गई, जिससे लंबा जाम लग गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर एक ही लेन से दोनों तरफ का यातायात चालू कराया। ट्रक को अभी तक हाइवे से हटाया नहीं जा सका है। हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने ट्रक को जब्त कर जांच शुरू कर दी है।

Next Post

खजराना पुलिस ने साईं कृपा कॉलोनी में सुरक्षा को लेकर बैठक की

Thu Aug 14 , 2025
इंदौर: खजराना पुलिस ने साईं कृपा कॉलोनी में रहवासियों के साथ बैठक कर सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की. बैठक में कॉलोनी में लगे सीसीटीवी कैमरों को सुचारू रूप से चालू रखने और रात्रि में सुरक्षा गार्डों को सतर्क रहने के निर्देश दिए गए. साथ ही किसी भी संदिग्ध गतिविधि या […]

You May Like