इंदौर: खजराना पुलिस ने साईं कृपा कॉलोनी में रहवासियों के साथ बैठक कर सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की. बैठक में कॉलोनी में लगे सीसीटीवी कैमरों को सुचारू रूप से चालू रखने और रात्रि में सुरक्षा गार्डों को सतर्क रहने के निर्देश दिए गए.
साथ ही किसी भी संदिग्ध गतिविधि या अप्रिय घटना की स्थिति में तत्काल पुलिस को सूचना देने की समझाइश दी गई. बैठक में कॉलोनीवासियों ने भी अपने सुझाव रखे. इस मौके पर थाना प्रभारी मनोज सिंह सेंधव, बीट प्रभारी उपनिरीक्षक घनश्याम मिश्रा, बीट आरक्षक आनंद गौतम, निखिल पटेल, थाना स्टाफ और स्थानीय नागरिक मौजूद रहे.
