
नयी दिल्ली, 30 सितम्बर (वार्ता) गुजरात के आतंकवाद रोधी दस्ते, भारतीय तटरक्षक बल और केंद्रीय खुफिया एजेंसियों की संयुक्त कार्रवाई में भारत के विशेष आर्थिक क्षेत्र में एक ईरानी नाव से 526 किलो मेथामफेटामाइन और हेरोइन जब्त की गई।
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बुधवार को सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में यह जानकारी देते हुए कहा कि मोदी सरकार युवाओं को नशे के खतरे से बचाने के लिए प्रतिबद्ध है।
उन्होंने कहा कि यह कार्रवाई लक्षद्वीप से 160 समुद्री मील उत्तर-पश्चिम और मुंबई से 490 समुद्री मील दक्षिण-पश्चिम में हुई। कार्रवाई में पांच पाकिस्तानी नागरिकों को गिरफ्तार किया गया है। मामले में आगे की जांच जारी है।
जांच का उद्देश्य इस नेटवर्क और इसके सामान को लेने वालों की पहचान करना है। करीब 16 दिन चले इस अभियान में ईरानी नाव भी जब्त की गई है।
