श्योपुर:बहुजन समाज पार्टी के संस्थापक कांशीराम के 19वें महा परिनिर्वाण दिवस पर आज गुरुवार को यहां श्रद्धांजलि सभा एवं विचार संगोष्ठी का आयोजन किया गया। बसपा के जिलाध्यक्ष गंगाधर जाटव ने कांशीराम के दिखाए रास्ते पर चलने का आह्वान किया।
कांशीराम के महापरिनिर्वाण दिवस पर श्रद्धांजलि सभा एवं विचार संगोष्ठी का आयोजन डॉ. आंबेडकर पार्क, मेला ग्राउंड के पास, पाली रोड पर किया गया। बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों की भीड़ उमड़ी।
