BJP प्रदेश प्रभारी बिप्लब देब और सह प्रभारी रेखा वर्मा ने गुफा मंदिर में किए दर्शन

भोपाल: भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री, प्रदेश प्रभारी और सांसद बिप्लब कुमार देब बुधवार को भोपाल पहुंचे। उनके साथ भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं प्रदेश सह प्रभारी रेखा वर्मा भी भोपाल पहुंचीं। दोनों नेताओं ने लालघाटी स्थित गुफा मंदिर के बूढ़े हनुमान मंदिर में दर्शन और पूजा-अर्चना की।
बिप्लब देब और रेखा वर्मा ने प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि और कल्याण की कामना की। इसके बाद दोनों नेता भाजपा प्रदेश कार्यालय पहुंचे, जहां उन्होंने पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से मुलाकात की।

Next Post

देश की खुशहाली के लिए ग्वालियर से मेहंदीपुर बालाजी तक पदयात्रा 2 से

Wed Sep 30 , 2026
ग्वालियर: देश में सुख-शांति और प्राकृतिक आपदाओं से सुरक्षा की कामना को लेकर बालाजी धाम गोलपाड़ा मंदिर के सेवादार 65 वर्षीय जगबीर दास धार्मिक पदयात्रा पर निकलेंगे। यह यात्रा 2 अक्टूबर को सुबह 10 बजे संकट मोचन हनुमान बालाजी धाम मंदिर, गोला का मंदिर, लश्कर से शुरू होगी। यात्रा का […]

You May Like