जामसांवली हनुमान लोक में गूंजा हनुमान चालीसा, ‘जन, जल, संकल्प सेवा’ बाइक यात्रा का भव्य स्वागत

सौंसर, वडनगर से वाराणसी तक सेवा, जल व पर्यावरण संरक्षण तथा राष्ट्रनिर्माण का संदेश लेकर निकली जन जल,संकल्प सेवा बाइक यात्रा का पांढुर्णा जिले में भव्य और आत्मीय स्वागत किया गया। प्रसिद्ध तीर्थ स्थल श्री हनुमान मंदिर जामसांवली में आयोजित कार्यक्रम श्रद्धा, सेवा और युवा ऊर्जा का अनूठा संगम बना।

​जामसांवली आगमन पर भाजपा कार्यकर्ताओं, युवाओं और श्रद्धालुओं ने यात्रियों का जोरदार स्वागत किया। मंदिर परिसर में सामूहिक हनुमान चालीसा का पाठ हुआ, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा। इस अवसर पर उपस्थित साधु-संतों का सम्मान कर उनका आशीर्वाद लिया गया। यात्रा में गुजरात के साबरकांठा लोकसभा क्षेत्र की सांसद श्रीमती शोभनाबेन बारैया एवं भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष श्याम टेलर सहित बड़ी संख्या में सेवा यात्री शामिल रहे। भाजपा जिलाध्यक्ष संदीप मोहोड के नेतृत्व में पार्टी पदाधिकारियों व जनप्रतिनिधियों ने दल का स्वागत किया।

​ *जनभागीदारी और राष्ट्रनिर्माण का सशक्त माध्यम – संदीप मोहोड* 

भाजपा जिलाध्यक्ष संदीप मोहोड ने कहा कि यह यात्रा सेवा, सामाजिक जागरूकता और राष्ट्रनिर्माण का प्रेरक संदेश दे रही है। जल संरक्षण, पर्यावरण संवर्धन, स्वच्छता और सामाजिक समरसता को जन-जन तक पहुंचाने में युवाओं की भूमिका सबसे अहम है। यह अभियान जनभागीदारी को मजबूती प्रदान कर रहा है।

*​स्वच्छता नायकों का सम्मान एवं पौधारोपण -* 

समारोह के दौरान समाज में निरंतर योगदान देने वाले स्वच्छता कर्मियों को उनके सेवाभाव व परिश्रम के लिए सम्मानित कर सम्मान पत्र प्रदान किए गए। पर्यावरण संरक्षण का संकल्प दोहराते हुए परिसर में पौधारोपण भी किया गया।

 *​बोरगांव में युवा संवाद, युवाओं ने लिया सेवा का संकल्प -* 

यात्रा के अगले पड़ाव बोरगांव स्थित ताजने मंगल भवन में ‘युवा संवाद’ कार्यक्रम आयोजित हुआ। इसमें युवाओं को समाजहित के कार्यों से जुड़ने, जल व पर्यावरण संरक्षण में भागीदारी निभाने और राष्ट्रनिर्माण के लिए सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया गया। इसके उपरांत यात्रा महाराष्ट्र की सीमा की ओर रवाना हो गई।

 *​प्रमुख जनों की रही उपस्थिति-* 

आयोजन में पूर्व मंत्री नानाभाऊ मोहोड, प्रदेश प्रवक्ता अजय धवले, युवा नेता राहुल मोहोड, भाजयुमो जिलाध्यक्ष विवेक गायकवाड़, जिला महामंत्री देवेन्द्र गायकवाड़, मोरेश्वर मर्सकोले, सदानंद डोंगरे, प्रभाकर बोबडे, रजत गौरे, प्रकाश (बंटी) छागानी, नामदेव पाल सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि, कार्यकर्ता एवं स्थानीय नागरिक एवं छात्र उपस्थित रहे।

Next Post

बाग पुलिस ने अवैध हथियार बनाने एवं बेचने वाले आरोपी को किया गिरफ्तार

Sat Sep 26 , 2026
बाग, पुलिस अधीक्षक धार सचिन शर्मा द्वारा जिले में अवैध गतिविधियों में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध प्रभावी वैधानिक कार्रवाई हेतु निर्देशित किया गया है। इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विजय डावर एवं एसडीओपी कुक्षी (ढ्ढक्कस्) राजीव अग्रवाल के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी बाग हिरुसिंह रावत द्वारा अवैध गतिविधियों पर […]

You May Like