बाग पुलिस ने अवैध हथियार बनाने एवं बेचने वाले आरोपी को किया गिरफ्तार

बाग, पुलिस अधीक्षक धार सचिन शर्मा द्वारा जिले में अवैध गतिविधियों में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध प्रभावी वैधानिक कार्रवाई हेतु निर्देशित किया गया है। इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विजय डावर एवं एसडीओपी कुक्षी (ढ्ढक्कस्) राजीव अग्रवाल के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी बाग हिरुसिंह रावत द्वारा अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने हेतु पुलिस टीमों का गठन किया गया। दिनांक 24.09.2026 को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि एक व्यक्ति, जिसके सिर पर पीले रंग का कपड़ा बंधा है, अखाड़ा तरफ से ॥स्न ष्ठद्गद्यह्व&द्ग मोटरसाइकिल पर सफेद रंग की थैली में देशी कट्टे लेकर उन्हें बेचने के उद्देश्य से बाग की ओर आ रहा है। सूचना पर पुलिस टीम द्वारा तत्काल कार्रवाई करते हुए जोबट रोड, पाडलिया में घेराबंदी की गई। मौके से एक व्यक्ति को पकड़ा गया। पूछताछ में उसने अपना नाम प्रीतमसिंह पिता निमसिंह भाटिया, जाति सिकलीगर, उम्र 54 वर्ष, निवासी ग्राम तलावड़ी, हाल मुकाम ग्राम सालखेड़ा, थाना नानपुर, जिला अलीराजपुर बताया। पुलिस द्वारा उसकी मोटरसाइकिल के पीछे टंगी सफेद रंग की थैली की तलाशी लेने पर उसमें 12 बोर के 03 देशी कट्टे मिले। हथियार रखने के संबंध में वैध लाइसेंस/दस्तावेज पूछने पर आरोपी द्वारा कोई वैध दस्तावेज अथवा लाइसेंस नहीं होना बताया गया तथा कट्टे बेचने के उद्देश्य से बाग क्षेत्र में लाना बताया। आरोपी के कब्जे से 03 देशी कट्टे एवं घटना में प्रयुक्त हीरो कंपनी की ॥स्न ष्ठद्गद्यह्व&द्ग मोटरसाइकिल जप्त कर आरोपी के विरुद्ध आयुध अधिनियम के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।आरोपी से विस्तृत पूछताछ एवं उसके मेमोरण्डम के आधार पर कट्टा बनाने में प्रयुक्त उपकरण उसके गाँव ग्राम सालखेड़ा स्थित स्थान से भी जप्त किए गए हैं। जप्त मशरुका -12 बोर के 03 देशी कट्टे, 01 ॥स्न ष्ठद्गद्यह्व&द्ग मोटरसाइकिल,कट्टा बनाने के उपकरण,कुल मशरुका कीमत लगभग ? 1,15,000/-

उल्लेखनीय भूमिका -उक्त कार्रवाई में थाना प्रभारी बाग हिरुसिंह रावत, सउनि. कमलेश राठौडिय़ा, सउनि. दशरथसिंह चौहान, सउनि. लोकेश रायपुरिया, प्रआर. भावसिंह रावत, प्रआर. रेलमसिंह भिंड, आर. राजू, आर. मुकेश, आर. अजय, आर. विनोद, आर. लालसिंह एवं आर. कलमसिंह का विशेष योगदान रहा।

Next Post

एशियन गेम्स में पदक जीतने पर देवास में निकलेगी स्वागत रैली

Sat Sep 26 , 2026
देवास। एशियन गेम्स के सॉफ्ट टेनिस में देवास के जय मीणा ने कांस्य पदक हासिल किया हैं। जय के देवास आगमन पर स्वागत रैली निकाली जाएगी। सॉफ्ट टेनिस के कोच गौरव कदम ने बताया कि आईची नागोया जापान में चल रहे 20वें एशियन गेम्स में जय मीणा ने श्रेष्ठ प्रदर्शन […]

You May Like