
भोपाल।पीआरएसआई भोपाल अपर संचालक जनसंपर्क संजय जैन को लोक संपर्क से सम्मानित करेगा. रविवार 20 अप्रैल को रवीन्द्र भवन में सम्मान कार्यक्रम का आयोजन होगा. राष्ट्रीय जनसंपर्क दिवस के मौके पर 24 महिला पत्रकारों को भी अचला और उदिता अवार्ड से सम्मानित किया जाएगा.
पीआरएसआई भोपाल चैप्टर के अध्यक्ष मनोज द्विवेदी ने इस पर जानकारी साझा की है. उन्होंने बताया है कि राष्ट्रीय जनसंपर्क दिवस के अवसर पर ‘’रिस्पॉकन्सिबल यूज ऑफ आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, रोल ऑफ पब्लिक रिलेशंस’’ विषय पर विशेष व्यापख्यान का आयोजन किया जाएगा. पीआरएसआई चैप्टर द्वारा आयोजित राष्ट्रीय जनसंपर्क दिवस के कार्यक्रम में मप्र के पत्रकारिता मीडिया, टी.वी. मीडिया और कार्पोरेट मीडिया में कार्यरत महिला पत्रकारों, टी.वी. एंकरों और जनसंपर्क प्रोफेशनल्सप को अचला और उदिता सम्मासन से सम्मारनित किया जाएगा.
