जबलपुर: तिलवारा थाना अंतर्गत चरगवां हार स्थित खेत में बने तालाबनुमा गड्ढे में डूबने से वृद्ध की मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक रम्मू लाल करयाम 30 वर्ष निवासी चरगवॉ हार तिलवारा ने सूचना दी कि उसके पिता बसोरी लाल करयाम 60 वर्ष शनिवार को रोजाना की तरह 4 बजे घूमने के लिये घर के पीछे लगे खेत में गये थे.
वह एवं उसका भाई सुबह 6 बजे अपने अपने काम पर चले गये थे, 11-45 बजे पत्नि नीलम खेत गयी जहॉ देखा कि खेत में बने गहरे गड्ढे में उसके पिता बसोरी लाल का शव उतरा रहा था, पत्नि ने फोन कर बताया तो उसने जाकर देखा उसके पिता का शव गड्ढे के पानी में उतरा रहा था। गड्ढे में फिसलने से गड्ढे के पानी में डूबने से पिता की मौत हो गई।
