यादव महासभा ने निकाली शोभायात्रा

जबलपुर : अखिल भारतवर्षीय यादव महासभा के तत्वावधान में श्री जन्माष्टमी शोभायात्रा चल समारोह शनिवार को निकाली गई l सर्वप्रथम भगवान श्रीकृष्ण की प्रतिमा की पूजा अर्चन किया गया ततपश्चात यादव समाज के वरिष्ठ जनों का मंच में पगड़ी बंधन किया गया एवं तिलक लगाकर स्वागत किया गया युवा साथियों को राधा कृष्ण नाम के दुपट्टे से स्वागत किया गया.

योगेश्वर भगवान श्री कृष्ण के पावन जन्मोत्सव पर श्री सनातन धर्म तिराहा (पुराने बस स्टैण्ड) से भव्य एवं दिव्य शोभायात्रा श्री पूज्य जगद्गुरु डॉ. स्वामी नृसिंहदेवाचार्य जी महाराज के पावन सानिध्य संरक्षण एवं नगर के पूज्य संतजनों तथा धार्मिक सामाजिक, सांस्कृतिक संस्थाओं सहित सैंकड़ों धर्मप्रेमीजनों की उपस्थिति मे प्रारंभ होकर नगर निगम चौक, मालवीय चौक लॉर्डगंज चौक, बड़ा फुहारा, कमानिया गेट, कोतवाली, मिलोनीगंज, भान तलैया में समापन हुआ।

Next Post

जनकगंज में युवकों के बीच जमकर चली गोलियां

Sun Aug 17 , 2025
ग्वालियर: जनकगंज थाना क्षेत्र में पत्थर का फड़, गिरवाई रोडगणेश मंदिर के पास दो युवकों में विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों युवकों के बीच में ताबड़तोड़ गोलियां चल गई। स्थानीय लोगों द्वारा बताया जा रहा है कि 14 से 15 राउंड फायर किए गए हैं। सूचना मिलती पुलिस मौके […]

You May Like