कुलगुरु प्रोफेसर राजपूत ने कुलाधिपति डॉ मंगुभाई पटेल से की सौजन्य भेंट

सागर। जीवाजी विश्वविद्यालय ग्वालियर के नव नियुक्त कुलगुरु प्रोफेसर दिवाकर सिंह राजपूत ने कुलाधिपति एवं मध्यप्रदेश के राज्यपाल डॉ. मंगुभाई पटेल से भोपाल मे सौजन्य भेंट की।इस अवसर पर कुलगुरु प्रो. राजपूत ने विश्वविद्यालय के विकास एवं विद्यार्थियों के हित में संचालित तथा प्रस्तावित विभिन्न योजनाओं पर चर्चा करते हुए माननीय कुलाधिपति से मार्गदर्शन प्राप्त किया।भेंट के दौरान विश्वविद्यालय में शैक्षणिक गुणवत्ता को और बेहतर बनाने, शोध एवं नवाचार को बढ़ावा देने तथा विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए किए जाने वाले प्रयासों पर भी विचार-विमर्श किया।कुलगुरु प्रो. राजपूत ने कहा कि विश्वविद्यालय के विकास और विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए विश्वविद्यालय को नई ऊंचाइयों तक ले जाने के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य किया जाएगा।

Next Post

तेज रफ्तार ट्रक ने मवेशियों को कुचला, 10 की मौत

Tue Sep 15 , 2026
सिवनी। जिले के धूमा थाना क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग-34 पर देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। बायपास के समीप सड़क पर बैठे मवेशियों के झुंड को तेज रफ्तार ट्रक ने अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में करीब 10 मवेशियों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना […]

You May Like