बंगलादेश में खसरे के कारण अब तक 128 लोगों की मौत

ढाका, 07 अप्रैल (वार्ता) बंगलादेश में खसरे के जानलेवा प्रकोप के कारण इस वर्ष अब तक कम से कम 21 बच्चों समेत कुल 128 लोगों की जान जा चुकी है।

बंगलादेश के स्वास्थ्य सेवा महानिदेशालय (डीजीएचएस) के अनुसार, देश इस समय इस बीमारी के गंभीर संकट से जूझ रहा है। महानिदेशालय ने पिछले 24 घंटों के दौरान एक मौत की पुष्टि की है, जबकि इससे जुड़ी 10 संदिग्ध मौतें दर्ज की हैं। इस अवधि में देश भर में खसरे जैसे लक्षणों वाले 1,236 से अधिक मरीजों को भर्ती किया गया, जिनमें से 224 मामलों में प्रयोगशाला परीक्षण के बाद खसरे की पुष्टि हुई है।

‘बिजनेस स्टैंडर्ड बीडी’ की रिपोर्ट के अनुसार, 15 मार्च से 07 अप्रैल के बीच लैब परीक्षण के माध्यम से कुल 1,398 खसरे के मामलों की पुष्टि हुई है।

नवीनतम स्वास्थ्य बुलेटिन के अनुसार, देश भर में अब तक कुल 9,883 संदिग्ध मामले सामने आए हैं, जिनमें से 6,883 मरीजों को उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई है।

इस बीमारी के फैलने का मुख्य कारण पिछले डेढ़ साल में टीकाकरण में आई भारी कमी और पिछली अंतरिम सरकार के दौरान हुई संस्थागत लापरवाही को माना जा रहा है। उस समय राजनीतिक उथल-पुथल के कारण सरकार का ध्यान चिकित्सा क्षेत्र से हट गया था, जिसका खामियाजा देश को अब भुगतना पड़ रहा है।

 

 

Next Post

विश्व स्वास्थ्य दिवस पर देहरादून में जागरूकता कार्यक्रम, सड़क सुरक्षा बने राष्ट्रीय आंदोलन

Tue Apr 7 , 2026
देहरादून। विश्व स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर देहरादून स्थित संजय ऑर्थोपीडिक, स्पाइन और मैटरनिटी सेंटर में स्वास्थ्य, सड़क सुरक्षा और जन-जागरूकता विषय पर एक विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ उत्तराखंड के स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल ने दीप प्रज्वलन कर किया। इस अवसर पर सांसद नरेश बंसल, पद्मश्री […]

You May Like