विश्व स्वास्थ्य दिवस पर देहरादून में जागरूकता कार्यक्रम, सड़क सुरक्षा बने राष्ट्रीय आंदोलन

देहरादून। विश्व स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर देहरादून स्थित संजय ऑर्थोपीडिक, स्पाइन और मैटरनिटी सेंटर में स्वास्थ्य, सड़क सुरक्षा और जन-जागरूकता विषय पर एक विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ उत्तराखंड के स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल ने दीप प्रज्वलन कर किया।

इस अवसर पर सांसद नरेश बंसल, पद्मश्री कन्हैया लाल पोखरियाल, डॉ. एस.एन. सिंह, पद्मश्री डॉ. बी.के.एस. संजय और डॉ. गौरव संजय सहित कई विशिष्ट अतिथि उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता एम्स गुवाहाटी के अध्यक्ष पद्मश्री डॉ. बी.के.एस. संजय ने की।

डॉ. संजय ने बताया कि भारत में हर वर्ष लगभग 5 लाख सड़क दुर्घटनाएं होती हैं, जिनमें 1.5 लाख से अधिक लोगों की मृत्यु होती है। उन्होंने सड़क सुरक्षा को राष्ट्रीय आंदोलन बनाने और इसे शिक्षा प्रणाली में शामिल करने का सुझाव दिया।

मुख्य अतिथि सुबोध उनियाल ने राज्य में स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने के लिए दो नई नीतियों की घोषणा की। इसके तहत विशेषज्ञ डॉक्टरों को पहाड़ी क्षेत्रों में छह महीने के रोटेशन पर तैनात किया जाएगा तथा उनके परिवारों के लिए देहरादून और हल्द्वानी में आवास की व्यवस्था की जाएगी।

सांसद नरेश बंसल ने कहा कि नियमों के पालन में लापरवाही दुर्घटनाओं का प्रमुख कारण है। कन्हैया लाल पोखरियाल ने स्वच्छता बनाए रखने का आह्वान किया, वहीं डॉ. एस.एन. सिंह ने युवाओं में बढ़ती नशे की प्रवृत्ति पर चिंता जताई।

डॉ. गौरव संजय ने ‘वन हेल्थ’ की अवधारणा को समझाते हुए मानव, पशु और पर्यावरण के बीच संतुलन की आवश्यकता पर बल दिया। कार्यक्रम के अंत में पद्मश्री कल्याण सिंहरावत ने सड़क सुरक्षा को हर नागरिक की जिम्मेदारी बताया।

कार्यक्रम का संचालन योगेश अग्रवाल ने किया और समापन धन्यवाद ज्ञापन के साथ सुरक्षित, स्वस्थ और जागरूक समाज के संकल्प के साथ हुआ।

 

Next Post

राजस्थान रॉयल्स ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ बनाये तीन विकेट पर 150

Tue Apr 7 , 2026
Facebook Share on X LinkedIn WhatsApp Email Copy Link

You May Like

मनोरंजन