चीन ने नेपाल में बैरियर झील के टूटने की चेतावनी दी

बीजिंग, 27 अगस्त (वार्ता) चीन ने नेपाल में छोचेन खोला और पुरेपु त्सांगपो नदियों के संगम के पास बनी एक विशाल बैरियर झील के टूटने की गंभीर चेतावनी जारी की है। इस आपदा में चीन की सीमा में तीन लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है, जबकि 260 विदेशी नागरिकों सहित कुल 558 लोग लापता बताए जा रहे हैं।

चीन के जल संसाधन मंत्रालय के अनुसार, गुरुवार सुबह तक झील में करीब 20 लाख क्यूबिक मीटर पानी जमा हो चुका था और यह अब लबालब भरने लगी है। मौसम पूर्वानुमान के मुताबिक अगले तीन दिनों में इसमें 30 लाख क्यूबिक मीटर पानी और जुड़ सकता है, जिससे इसके टूटने का जोखिम अत्यंत बढ़ गया है। चीनी अधिकारी ड्रोन की मदद से मैपिंग कर रहे हैं और आपदा की तैयारी में जुटे हैं।

यह आपदा बुधवार को सीमा के नेपाली हिस्से से शुरू हुई आयी कीचड़ के बाद पैदा हुई, जिसने दक्षिण-पश्चिम चीन के ज़िजैंग स्वायत्त क्षेत्र स्थित गियिरोंग पोर्ट को भारी नुकसान पहुँचाया है। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए राष्ट्रपति शी जिनपिंग के निर्देश पर चीनी प्रधानमंत्री ली कियांग खुद राहत और बचाव कार्यों का नेतृत्व करने गियिरोंग टाउनशिप पहुँचे हैं। क्षेत्र में राष्ट्रीय स्तर-2 तथा स्थानीय स्तर पर स्तर-1 आपातकालीन प्रतिक्रिया सक्रिय कर दी गई है।

आपदा राहत के लिए पीपल्स लिबरेशन आर्मी के हेलीकॉप्टर, सैन्यकर्मी, इंजीनियर, विशेषज्ञ दल और चाइना एनेनेंग की एडवांस्ड टीमें तैनात की गई हैं। चीन की रेड क्रॉस सोसाइटी ने प्रभावितों के लिए टेंट, रजाई, फोल्डिंग बेड, भोजन और चिकित्सा सामग्री सहित हजारों आपातकालीन किट भेजे हैं। सुरक्षा के मद्देनजर गियिरोंग टाउनशिप और गियिरोंग पोर्ट के बीच की सड़क को आम वाहनों के लिए बंद कर दिया गया है। नेपाल स्थित चीनी दूतावास ने भी सुरक्षा अलर्ट जारी कर अपने नागरिकों को सुरक्षित स्थानों पर जाने की सलाह दी है।

Next Post

सरई बाजार में तैनात हुआ पुलिस बल

Thu Aug 27 , 2026
सरई ।रक्षाबंधन महापर्व को लेकर नगर की यातायात व्यवस्था सुदृढ़ करने के उद्देश्य से थाना प्रभारी निरीक्षक प्रहलाद सिंह मस्कोले ने पुलिस बल को बाजार में उतार दिया, जहां आवागमन प्रभावित न हो, उसकी निगरानी करने के लिए निर्देशित किया। आज नगर में सुबह से ही ग्राहको की भीड़ उमड़ी […]

You May Like