इंदौर स्वच्छता में सिरमौर जन सहयोग से ही बनेगाः महापौर

इंदौर:आज महापौर ने नगर निगम के वार्ड 66 में जन संवाद कार्यक्रम के तहत निरीक्षण किया. इस दौरान महापौर ने जनसहयोग निर्मित बेकलेन , पलसीकर और त्रिवेणी कॉलोनी के बगीचे का अवलोकन किया. साथ ही बैकलेन की सफाई और सुंदर पेंटिंग्स की सराहना की.महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने आज वार्ड 66 में दुबे का बगीचा, पलसीकर कॉलोनी, गोल उद्यान सहित कई क्षेत्रों का निरीक्षण किया गया. महापौर ने पलसीकर कॉलोनी के गोल उद्यान में रहवासियो से स्वच्छता एवं विकास कार्यों को लेकर संवाद किया. उन्होंने नागरिकों से आगामी स्वच्छ सर्वेक्षण में सक्रिय भागीदारी निभाने तथा नगर निगम द्वारा संचालित स्वच्छता अभियान में सहयोग करने की अपील की.

महापौर ने कहा कि इंदौर शहर लगातार स्वच्छता के क्षेत्र में देश में अग्रणी रहा है और आगामी स्वच्छ सर्वेक्षण में भी नागरिकों की सहभागिता से एक बार फिर स्वच्छता में सिरमौर बनेगा. उन्होंने कहा कि घरों से निकलने वाले अनुपयोगी सामान को वार्ड में स्थापित 3 आर (रिड्यूस, रीयूज, रीसायकल) सेंटर पर जमा कराए, उक्त वस्तुओं को जरूरतमंद लोगों तक पहुंचाया जा सके. महापौर ने नागरिकों से अपने घरों में सोलर प्लांट लगाने तथा रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम लगाने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण और ऊर्जा बचत के लिए यह अत्यंत आवश्यक है कि अधिक से अधिक घरों में सौर ऊर्जा का उपयोग तथा वर्षा जल संचयन की व्यवस्था हो. निरीक्षण के दौरान स्वास्थ्य प्रभारी अश्विनी शुक्ल, भारत पारख, पार्षद कंचन गिदवानी सहित निगम के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे.

जनसहयोग से निर्मित बैकलेन देखी
महापौर ने वार्ड क्रमांक 66 के दुबे का बगीचा क्षेत्र में जनसहयोग से निर्मित बैकलेन का अवलोकन किया. नागरिकों के सहयोग से बैकलेन को स्वच्छ एवं दीवारों पर सुंदर पेंटिंग की गई है. बच्चों के क्रिकेट सहित अन्य खेल गतिविधि की कर सकते है. महापौर भार्गव ने उक्त कार्य की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे काम जनभागीदारी से शहर की स्वच्छता और सौंदर्य को बढ़ाने में अहम भूमिका निभाते हैं.

पलसीकर कॉलोनी गोल बगीचे का किया निरीक्षण
महापौर भार्गव द्वारा पलसीकर कॉलोनी स्थित गोल उद्यान का अवलोकन किया गया. निरीक्षण के दौरान उद्यान में स्ट्रीट लाइट लगाने एवं सुधार कार्य करने के अधिकारियों को निर्देश दिए, जिससे नागरिकों को स्वच्छ, सुरक्षित और सुविधाजनक वातावरण उपलब्ध हो

Next Post

घुड़सवारी प्रतियोगिता में मप्र पुलिस ने 6 पदक जीतकर लहराया परचम

Sat Mar 7 , 2026
इंदौर: ग्वालियर के टेकनपुर स्थित बीएसएफ अकादमी में आयोजित 44वीं अखिल भारतीय पुलिस घुड़सवारी प्रतियोगिता एवं माउंटेड पुलिस ड्यूटी मीट (2025-26) में मध्य प्रदेश पुलिस के अश्वारोही दल ने अपने अदम्य साहस और उत्कृष्ट कौशल का परिचय देते हुए राष्ट्रीय स्तर पर कुल 06 पदक जीतकर मध्यप्रदेश पुलिस का मान […]

You May Like

मनोरंजन