विशेष सत्र से पहले सीएम ने विधानसभा अध्यक्ष का किया अभिनंदन, महिला आरक्षण पर आया संकल्प

भोपाल: मध्यप्रदेश विधानसभा के विशेष सत्र से पहले सोमवार को राजनीतिक गतिविधियां तेज नजर आईं। सदन की कार्यवाही शुरू होने और कार्यमंत्रणा समिति की बैठक से पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर के कक्ष में पहुंचे। यहां उन्होंने पुष्प गुच्छ भेंट कर अध्यक्ष का अभिनंदन किया और सौजन्य भेंट की।

विधानसभा का यह विशेष सत्र महत्वपूर्ण माना जा रहा है, जिसमें महिलाओं को संसद और विधानसभा में आरक्षण देने के मुद्दे पर संकल्प प्रस्तुत किया गया है। इसके साथ ही परिसीमन जैसे अहम विषय पर भी चर्चा और निर्णय की संभावना जताई जा रही है।

सत्र से पहले हुई यह मुलाकात राजनीतिक दृष्टि से भी अहम मानी जा रही है, क्योंकि आज सदन में महिला आरक्षण को लेकर सत्ता और विपक्ष के बीच चर्चा का केंद्र बनने की उम्मीद है।

Next Post

रात 10 बजे पोते के जन्मदिन का न्योता देने पहुंचे बुजुर्ग, तो मना नहीं कर पाए, कलेक्टर ने गांव में बिताई रात

Mon Apr 27 , 2026
दतिया: कलेक्टर स्वप्निल वानखड़े और एसपी सूरज वर्मा जिले के ग्राम बीकर पहुंचे। अफसरों ने न सिर्फ चौपाल लगाकर ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं, बल्कि पूरी रात गांव में ही विश्राम कर जनता के साथ सीधा संवाद स्थापित किया. इस दौरे में एक भावुक कर देने वाला क्षण तब आया जब […]

You May Like