ओंकारेश्वर:रविवार को महाशिवरात्रि पर्व है. भक्त भगवान शिव पार्वती की आराधना करेंगे. मंदिरों को सजाया जा रहा है. रात्रि में भी मंदिर खुले रहेंगे. करीब एक लाख से भी अधिक भक्त ओंकारेश्वर पहुंचने की संभावना है. महाशिवरात्रि पर प्रशासन ने पुख्ता प्रबंध किए हैं.
दो दिन ओंकारेश्वर रोड पर भारी वाहन प्रतिबंधित रहेंगे. पार्किंग के लिए हेलीपेड पार्किंग, पी1 पार्किंग, ट्रेचिंग ग्राउंड पार्किंग, ताम्रकार पार्किंग, कुबेर भंडारी डेम पार्किंग, इनपुन पार्किंग, मोरटक्का रिजर्व पार्किंग बनाए गए हैं. नर्मदाजी में जल स्तर सामान्य रखने के निर्देश कलेक्टर ने दिए हैं. घाटों पर सुरक्षा नावे रहेंगी. अतिरिक्त सुरक्षा बल तैनात किए गए है. डायवर्सन रूट के अंतर्गत देशगांव डायवर्सन, तेजाजी नगर डायवर्सन, सिमरोल डायवर्सन व
बड़वाह से डायवर्सन किया गया है.
