भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीसरा वनडे मैच इंदौर में खेला जाएगा, तीसरे वनडे मैच से पहले एक वीडियो सामने आया है जिसमें कोहली और गंभीर एक दूसरे से अलग-थलग नजर आ रहे हैं।
इंदौर में भारत और न्यूजीलैंड के बीच सीरीज का तीसरा वनडे मुकाबला खेला जाना है। इस मैच से पहले टीम इंडिया ने इंदौर के होलकर स्टेडियम में जमकर अभ्यास किया। हालांकि, प्रैक्टिस सेशन के दौरान एक ऐसा दृश्य भी सामने आया, जिसने फैन्स के बीच हलचल मचा दी।
दरअसल, सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें अभ्यास के दौरान कोहली और गंभीर एक-दूसरे से बातचीत करते नजर नहीं आ रहे हैं। वीडियो में देखा जा सकता है कि सामने गंभीर मौजूद होने के बावजूद कोहली ने उनसे दूरी बनाए रखी और बिना नजर मिलाए आगे बढ़ गए। इस वीडियो के सामने आने के बाद फैन्स एक बार फिर तरह-तरह के कयास लगाने लगे हैं। कई लोगों का मानना है कि टीम के अंदर सबकुछ ठीक नहीं चल रहा है। फैन्स का कहना है, कुछ तो गड़बड़ जरूर है।
