भिंड: जिले के मालनपुर थाना क्षेत्र में जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों में संघर्ष हो गया। खेत में खाद डालने की बात पर शुरू विवाद में फायरिंग हुई। घटना में दोनों पक्षों के कई लोग घायल हुए हैं। गंभीर रूप से घायल दो लोगों को ग्वालियर रेफर किया गया है। झगड़े के दौरान एक युवक बंदूक लेकर मौके पर पहुंचा और उसने दो राउंड फायर किए।
मारपीट में दोनों पक्षों के लोग घायल हुए हैं। इनमें कल्ली पुत्र केशव सिंह गुर्जर और सत्यभान सिंह गुर्जर को गंभीर चोटें आई हैं, जिन्हें इलाज के लिए ग्वालियर रेफर किया गया है। वहीं, दूसरे पक्ष के घायलों को गोहद के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है।
