छोटे भाईयों ने ली थी बड़े की जान, नहीं थी दुर्घटना

सतना: कृपालपुर क्षेत्र में 4 दिन पहले हुई युवक की मौत जहां पहली नजर में दुर्घटना नजर आ रही थी. वहीं पुलिस की जांच में वह हत्या का मामला निकला. पुरानी रंजिश के चलते दो भाईयों ने मिलकर अपने ही सगे बड़े भाई की रस्सी से गला घोंट कर हत्या कर दी थी.कोलगवां थाना प्रभारी सुदीप सोनी से प्राप्त जानकारी के अनुसार 14 मार्च को कृपालपुर निवासी राजेश केवट द्वारा इस बात की सूचना दी गई थी कि उसका बड़ा भाई दिनेश केवट घर की दूसरी मंजिल से गिर गया जिससे उसकी मौत हो गई.

मौके का मुआयना करने पहुंची पुलिस टीम को बताया गया कि दिनेश शराब पी रहा था और दूसरी मंजिल से पानी के डिब्बे के साथ नीचे गिर गया. पीएम रिपोर्ट में मौत का कारण गला घोंट कर हत्या था. लिहाजा पुलिस के शक की सूई उन परिजनों पर घूमने लगी जो हत्या को दुर्घटना बताने का प्रयास कर रहे थे. जब राजेश और विपिन को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरु की. तब दोनों भाईयों ने स्वीकार किया कि पुरानी रंजिश के चलते उन्होंने रस्सी से गला घोंट कर बड़े भाई की हत्या कर दी थी

Next Post

बैढ़न के दो पार्को की मरम्मत में गड़बड़ी, पार्षद ने जांच कराने पत्र लिखा

Wed Mar 19 , 2025
सिंगरौली:नगर पालिका निगम सिंगरौली के वार्ड क्रमांक 41 के पार्षद कार्यालय के निर्माण कार्य एवं गनियारी आवासीय कॉलोनी के दो पार्कों के निर्माण में ठेकेदार पर लीपापोती का आरोप लगाते हुए पार्षद गौरी अर्जुन दास गुप्ता ने मेयर अध्यक्ष एवं आयुक्त के यहां लिखित शिकायत किया है वही आयुक्त ने […]

You May Like

मनोरंजन