ग्वालियर: शहर में बीते कुछ दिनों से बदमाश बेख़ौफ़ होकर लगातार वारदातों को अंजाम दे रहे हैं, ऐसे में पुलिस प्रणाली पर भी कई सवाल उठ रहे हैं। मुरार थाना से महज 100 मीटर की दूरी पर दर्शन प्लाजा स्थित कोचिंग सेंटर के सिक्योरिटी गार्ड महेंद्र सिंह राणा का दो बाइक सवार बदमाशों ने किडनैप कर लिया.. घटना कैमरे में भी कैद हुई है।
सिक्योरिटी गार्ड के परिजनों का आरोप है कि किडनैपिंग की खबर लगते ही वह पुलिस के पास पहुंचे, जहां उन्होंने फुटेज से बदमाशों की पहचान भी कर ली और उनके नाम भी पुलिस को बताएं लेकिन पुलिस ने उनकी कोई सुनवाई नहीं की, अब तक रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई है..वहीं पुलिस का इस मामले में कहना है कि पुलिस को घटना की जानकारी बाद में पता चली जबकि पीड़ित के परिवार को घटा पहले पता चल गई थी। घटना को अंजाम देने वाले लोगों के नाम भी पता चले हैं दोनों पक्षों को थाने बुलवाया गया है। जांच पड़ताल के बाद पता चलेगा दरअसल मामला था क्या..?
