मध्य प्रदेश को 4-1 से हराकर पंजाब बना चैंपियन

झांसी, (वार्ता) 15वीं हॉकी इंडिया सीनियर पुरुष राष्ट्रीय चैम्पियनशिप 2025 में मंगलवार को पंजाब ने मध्य प्रदेश को 4-1 से हराकर टूर्नामेंट का खिताब अपने नाम किया। वही उत्तर प्रदेश ने मणिपुर को 5-1 से हराकर तीसरा स्थान हासिल किया।

आज यहां खेले गये फाइनल मुकाबले में पंजाब ने मध्य प्रदेश को 4-1 से हराकर ट्रॉफी पर कब्जा कर लिया। पंजाब के लिए जुगराज सिंह ने (30वें, 49वें) मिनट में दो गोल किये। वहीं जसकरन सिंह ने (38वें) और मनिंदर सिंह ने (46वें) मिनट में एक-एक गोल किया। वहीं मध्यप्रदेश के लिए प्रताप लाकड़ा ने (28वें) में गोल किया। मध्यप्रदेश ने रजत पदक के साथ अपना अभियान समाप्त किया।

चैंपियनशिप जीतने के बाद पंजाब के कप्तान हार्दिक सिंह ने कहा, “योजना शुरू से ही आक्रमण करने की थी और मैं कह सकता हूं कि लड़कों ने अच्छा प्रदर्शन किया। जुगराज ने असाधारण रूप से अच्छा खेला। हालांकि मुझे अभी भी लगता है कि हमने यहां कुछ मौके गंवाए हैं, लेकिन हम जीत से खुश हैं।”

तीसरे और चौथे स्थान के लिए हुये मुकाबले में उत्तर प्रदेश ने मणिपुर को 5-1 से हराया। उत्तर प्रदेश के कुशवाह सौरभ आनंद (29वें, 49वें) मिनट में दो गोल करके शीर्ष गोल स्कोरर रहे। शारदा नंद तिवारी ने (35वें), दीप अतुल ने (48वें) और शिवम आनंद ने (60वें) मिनट में एक-एक गोलकर टीम कांस्य पदक दिलाने में मदद की। दूसरी ओर, मणिपुर के लिए मोइरंगथेम रबीचंद्रन सिंह ने (45वें) मिनट में सांत्वना गोल किया।

Next Post

ऑस्ट्रिया ने महिला आइस हॉकी विश्व चैम्पियनशिप में चीन को हराया

Wed Apr 16 , 2025
Share on Facebook Tweet it Share on Reddit Pin it Share it Email शेन्ज़ेन, (वार्ता) आईआईएचएफ महिला विश्व चैम्पियनशिप 2025 पहले चरण में ग्रुप ए के दूसरे दौर में ऑस्ट्रिया ने चीर को 3-0 से हराया। ऑस्ट्रिया ने सोमवार को खेले गये इस मुकाबले में नौवें मिनट में अपना पहला […]

You May Like