ट्रैक्टर के ट्रॉली विवाद में दो पक्षों में खूनी संघर्ष, आधा दर्जन घायल

सिंगरौली : जिले के माड़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत नौढ़िया गांव में मंगलवार को दो पक्षों के बीच पुराना विवाद अचानक हिंसक झड़प में बदल गया। देखते ही देखते दोनों पक्षों में लाठी-डंडे चलने लगे, जिससे पूरे गांव में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। इस घटना में एक पक्ष के पॉच लोग घायल हुये हैं, जहां घायलों में महिलाएं व बच्चियां भी शामिल हैं।जानकारी के अनुसार वीरेंद्र पाल ने गांव के ही साहू परिवार से ट्रैक्टर-ट्रॉली भाड़े पर चलाने के लिए लिया था। कुछ समय बाद लकड़ी चोरी के मामले में वन विभाग द्वारा ट्रॉली जप्त कर कार्रवाई की गई थी। इसके बाद साहू परिवार द्वारा ट्रॉली के पैसे की मांग की जा रही थी।

बताया जा रहा है कि इस विवाद के चलते वीरेंद्र पाल गांव छोड़कर काम के सिलसिले में बाहर चला गया था। दो दिन पहले ही वह वापस लौटा था। लौटने के बाद आज साहू परिवार के बलराम शाह, चन्दे शाह, समलजीत शाह, रंजीत शाह सभी निवासी कुल्हुई ने लामबंद होकर फरियादी राजेश पाल पिता बिहारी पाल के घर पहुंचे और ट्रॉली तथा पैसे की मांग को लेकर विवाद शुरू हो गया, जो देखते ही देखते हिंसक झड़प में बदल गया।

इस मारपीट में राजेश पाल, वीरेंद्र पाल, अंगिता पाल, रेनू पाल और इन्द्रमति पाल, प्रियंका पाल घायल हो गए। वहीं साहू परिवार के तीन लोग भी गंभीर रूप से घायल हुए हैं। सभी घायलों को आनन-फानन में जिला अस्पताल ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया है, जहां उनका उपचार जारी है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और स्थिति पर नजर बनाए हुए है। बताया जा रहा है कि साहू परिवार ने राजेश पाल को 1 लाख रूपये का चेक भी दिया था ट्रॉली का। पुलिस ने अपराध पंजीबद्ध कर घायलों को जिला चिकित्सालय सह ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया है।

Next Post

नवागत कलेक्टर का शिक्षक संघ ने किया आत्मीय स्वागत, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के लिए सहयोग का आश्वासन

Thu May 28 , 2026
दमोह: आजाद अध्यापक शिक्षक संघ जिला इकाई दमोह ने अपनी संस्कृति और परंपरा के अनुरूप जिले के नवागत कलेक्टर प्रताप नारायण यादव का पुष्पहार व गुलदस्ता भेंट कर आत्मीय स्वागत व अभिनंदन किया.अभिनंदन के उपरांत कलेक्टर प्रताप नारायण यादव ने संगठन के प्रति आभार व्यक्त किया.उन्होंने कहा कि दमोह में […]

You May Like