ब्रेक फेल ट्रक रेलवे स्टेशन में घुसा, मालगाड़ी से टकराया

उमरिया। जिले के जनपद मुख्यालय पाली में बुधवार को एक ट्रक अनियंत्रित होकर रेलवे स्टेशन में प्रवेश कर गया और ट्रैक से गुजर रही मालगाड़ी से टकरा गया। बताया जा रहा है कि ऐसा इसलिए हुआ क्योंकि ट्रक के ब्रेक फेल हो गए थे। जानकारी के अनुसार ट्रक क्रमांक एमपी 1178 सुबह कटनी से बुढार की ओर जा रहा था। मेन रोड पर ही नगर का बस स्टैंड है, यहीं के कुछ दूर पर रेलवे स्टेशन भी स्थित है। यही कारण है कि यह इलाका भीड़-भाड़ा वाला है। यहां पहुंचते ही ट्रक का ब्रेक फेल हो गया। यह देखते ही चालक नौशाद अहमद, निवासी धनपुरी ने लोगों को बचाने के लिए खुद की परवाह न करते हुए वाहन अपने बाएं ओर रेलवे ट्रैक की ओर मोड़ दिया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक इसी दौरान वहां से एक मालगाड़ी गुजर रही थी, ट्रक उसी से जा भिड़ा। इससे कई लोगों की जान तो बच गई पर ट्रक का हिस्सा चकनाचूर हो गया।

रेल यातायात बाधित रहा

ट्रक की इस टक्कर से मालगाड़ी को भी मामूली नुकसान हुआ है। हादसे के बाद मौके पर भारी संख्या में लोग इकट्ठे हो गए। जबकि इस वजह से कुछ समय के लिए रेल यातायात भी बाधित रहा, जिसे बाद में बहाल कर दिया गया।

Next Post

बंदूक की नोक पर व्यापारी से लूट 

Wed Aug 6 , 2025
शहडोल। जिले के गोहपारू थाना क्षेत्र में खनौधी बाजार कर लौट रहे ग्राम मल्दा निवासी आभूषण व्यापारी अनिल सोनी के साथ चार अज्ञात बदमाशों ने लूट की वारदात को अंजाम दिया। इस दौरान बदमाशों ने आसपास से गुजर रहे लोगों को डराने के लिए पांच हवाई फायर भी किए। घटना […]

You May Like

Play sound