नकली टाटा नमक फैक्ट्री का भंडाफोड़, 840 पैकेट जब्त


इंदौर: एरोड्रम थाना क्षेत्र में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए नकली टाटा नमक बनाने वाली अवैध फैक्ट्री का पर्दाफाश किया है. मौके से 840 पैकेट नकली नमक, 1850 किलो कच्चा नमक और भारी मात्रा में पैकेजिंग सामग्री व मशीनरी जब्त की गई है.थाना प्रभारी वरुण सिंह भाटी ने बताया कि टाटा कंज्यूमर प्रोडक्ट्स लिमिटेड के टेक्निकल एक्सपर्ट ने शिकायत दी थी कि शहर में टाटा सॉल्ट के नाम से नकली नमक की पैकिंग कर बिक्री की जा रही है. शिकायत के बाद कंपनी अधिकारियों के साथ मिलकर लोकनायक नगर में दबिश दी गई.

कार्रवाई के दौरान आरोपी जितेंद्र गुप्ता को मौके से पकड़ा, जो बड़े स्तर पर नकली नमक तैयार कर ब्रांडेड पैकेट में भरकर बाजार में खपा रहा था. पुलिस ने 980 खाली ब्रांडेड पैकेट, 32 कट्टे, वेइंग मशीन, पैकिंग मशीन, सिलाई मशीन और डिजिटल तराजू भी जब्त किए हैं. जब्त सामग्री की कीमत एक लाख रुपए से अधिक बताई जा रही है. पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह नकली पैकेजिंग सामग्री दिल्ली से मंगवाकर सस्ते कच्चे नमक को टाटा सॉल्ट के नाम से पैक कर आसपास के क्षेत्रों में सप्लाई करता था. पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कॉपीराइट एक्ट की धारा और बीएनएस की धारा के तहत केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है.

Next Post

अंबेडकर जयंती पर भाजपा नेताओं ने किया माल्यार्पण, दी श्रद्धांजलि

Tue Apr 14 , 2026
इंदौर:संविधान निर्माता, भारत रत्न डॉक्टर बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की जयंती के अवसर पर आज उनकी गीता भवन स्थित प्रतिमा पर भाजपा नेताओं ने माल्यार्पण किया। भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष व संभाग प्रभारी रणवीर सिंह रावत, भाजपा नगर अध्यक्ष सुमित मिश्रा, मंत्री तुलसी राम सिलावट, सांसद शंकर लालवानी, कृष्णमुरारी मोघे, विधायक […]

You May Like