मांडविया ने अरुणाचल की अंडर-16 टीम से सूरत हवाई अड्डे पर की मुलाकात

सूरत 01 जनवरी (वार्ता) केन्द्रीय खेल मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया ने गुरुवार को सूरत हवाई अड्डे पर अरुणाचल प्रदेश की अंडर-16 टीम से मुलाकात की।

डॉ. मांडविया ने आज सोशल मीडिया मंच पर एक्स पर यह जानकारी साझा की। उन्होंने लिखा कि अरुणाचल प्रदेश की विजय मर्चेंट ट्रॉफी खेलने आई अंडर-16 टीम से सूरत एयरपोर्ट पर अचानक मुलाकात हुई। उनसे मिलकर हृदय आनंदित हो गया। इस दौरान उन्होंने सभी खिलाड़ियों को नव वर्ष की शुभकामनाएं भी दी।

इस मुकाकात के दौरान केन्द्रीय खेल मंत्री ने खिलाड़ियों से बातचीत की और उसके साथ फोटो भी खिंचवाई।

 

Next Post

नव वर्ष पर भारतीय महिला क्रिकेट टीम की खिलाड़ियों ने किए महाकालेश्वर के दर्शन

Thu Jan 1 , 2026
उज्जैन, 01 जनवरी (वार्ता) नव वर्ष के अवसर पर भारतीय महिला क्रिकेट टीम की प्रमुख खिलाड़ियों ने गुरुवार तड़के श्री महाकालेश्वर मंदिर में प्रातःकालीन भस्म आरती में शामिल होकर भगवान महाकालेश्वर के दर्शन किए और पूजा-अर्चना की। श्री महाकाल पवन समिति द्वारा जारी विज्ञप्ति के अनुसार भारतीय महिला क्रिकेट टीम […]

You May Like