नव वर्ष पर भारतीय महिला क्रिकेट टीम की खिलाड़ियों ने किए महाकालेश्वर के दर्शन

उज्जैन, 01 जनवरी (वार्ता) नव वर्ष के अवसर पर भारतीय महिला क्रिकेट टीम की प्रमुख खिलाड़ियों ने गुरुवार तड़के श्री महाकालेश्वर मंदिर में प्रातःकालीन भस्म आरती में शामिल होकर भगवान महाकालेश्वर के दर्शन किए और पूजा-अर्चना की।

श्री महाकाल पवन समिति द्वारा जारी विज्ञप्ति के अनुसार भारतीय महिला क्रिकेट टीम की खिलाड़ी स्मृति मंधाना, अरुंधति रेड्डी, स्नेह राणा, राधा यादव, शेफाली वर्मा एवं रेणुका सिंह ठाकुर ने भस्म आरती में सहभागिता कर ज्योतिर्लिंग महाकालेश्वर का आशीर्वाद प्राप्त किया। दर्शन के उपरांत मंदिर प्रबंध समिति की ओर से उप प्रशासक एस.एन. सोनी ने सभी खिलाड़ियों का स्वागत एवं सम्मान किया।

 

 

Next Post

वेनेजुएला के 'शैडो फ्लीट' पर अमेरिका के नये प्रतिबंधों से भारतीय रिफाइनरियों के समक्ष नयी चुनौतियां

Thu Jan 1 , 2026
वाशिंगटन/नयी दिल्ली, 01 जनवरी (वार्ता) अमेरिकी वित्त विभाग द्वारा बुधवार को वेनेजुएला में निकोलस मादुरो की सरकार के ‘शैडो फ्लीट’ से जुड़ी चार शिपिंग कंपनियों और चार तेल टैंकरों पर नये प्रतिबंधों की घोषणा के बाद निजी क्षेत्र की भारतीय रिफाइनरियां आपूर्ति श्रृंखला में फिर से व्यवधान से निपटने की […]

You May Like