54 लीटर अवैध शराब जप्त, तस्कर गिरफ्तार  

भोपाल। राजधानी के शाहजहांनाबाद थाना क्षेत्र में मंगलवार को 54 लीटर अवैध शराब को जब्त किया गया जिसकी बाजार में 22 हजार 8 सौ रुपए बताई गई है. पुलिस से प्राप्त जाानकारी के अनुसार शाहजहांनाबाद थाने को मुखबिर से सूचना मिली कि आरोपी दीपक रावत पिता जगदीश राबत आयु 23 साल निवासी झुग्गी मल्टी जी-2 के सामने वाजपेयी नगर से शाहजहांनााबद प्लास्टिक की बोरियों में छिपाकर अवैध शराब बेचने के लिए ले जा रहा है. इस सूचना पर ईदगाह हिल्स चौकी प्रभारी उनि. शेषनाथ सिंह के नेतृत्व में उक्त देशी मदिरा प्लेन के 300 क्वार्टर के साथ् गिरफ्तार किया गया. जब्त शराब की मात्रा 54 लीटर थी जिसकी बाजार में लगभग 22 हजार 8 सौ रुपये बताई गई. आरोपी दीपक रावत आबकारी एक्ट की धारा 34(2)के तहत गिरफ्तार किया गया है.

Next Post

भोपाल मेट्रो अपडेट: ऑरेंज और ब्लू लाइन के निर्माण में आएगी तेजी, एसडीएम को सीमांकन जल्द पूरा करने के निर्देश

Tue Apr 21 , 2026
भोपाल। राजधानी में मेट्रो रेल परियोजना का निर्माण कार्य चल रहा है. इन कार्यों में तेजी लाने के लिए कलेक्टर ने मेट्रो अधिकारियों के साथ मंगलवार को बैठक की. जिसमें उन्होंने सबसे पहले निर्माण कार्यों की समीक्षा की. उसके बाद कलेक्टर प्रियंक मिश्रा ने भूमि अधिग्रहण के मामलों में आ […]

You May Like