सतना: शुक्रवार को रामपुर बघेलान ब्लॉक की लामी करही पंचायत अंतर्गत बरदहा गांव में शॉर्ट सर्किट से लगी आग ने कई आदिवासी परिवार सहित अन्य लोगों के घरों को अपने आगोश में ले दिया। आग ने देखते ही देखते कई घर आग की चपेट में आ गए, जिससे ग्रामीणों में अफरा-तफरी मच गई। आगजनी में आदिवासी परिवारों समेत कई ग्रामीणों के मकान जल गए।
घरों में रखा गृहस्थी का सामान पूरी तरह नष्ट हो गया, वहीं कई मवेशी भी झुलस गए। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची और करीब तीन घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। इस हादसे में , शंकर प्रसाद, राजेंद्र प्रसाद, रामनिवास, संतोष सहित कई परिवारों को भारी नुकसान हुआ है। राजस्व विभाग की टीम मौके पर पहुंचकर नुकसान का आकलन कर रही है तथा राहत प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
