इंदौर से मुंबई सफर हुआ आसान, शुरू हुई सुपरफास्ट स्पेशल ट्रेन

इंदौर:पश्चिम रेलवे ने यात्रियों की सुविधा और बढ़ती मांग को देखते हुए इंदौर और मुंबई सेंट्रल के बीच विशेष किराये पर एसी सुपरफास्ट स्पेशल ट्रेन चलाने का फैसला किया है. यह ट्रेन दोनों दिशाओं में कुल 17-17 फेरे लगाएगी.’ल ; ट्रेन संख्या 09079 मुंबई सेंट्रल-इंदौर एसी सुपरफास्ट स्पेशल हर रविवार और मंगलवार को रात 23.20 बजे मुंबई सेंट्रल से चलेगी और अगले दिन दोपहर 13.00 बजे इंदौर पहुंचेगी. यह सेवा 3 मई 2026 से 28 जून 2026 तक चलेगी. रास्ते में यह ट्रेन दाहोद, रतलाम और उज्जैन जैसे स्टेशनों पर रुकेगी.

वापसी में ट्रेन संख्या 09080 इंदौर-मुंबई सेंट्रल एसी सुपरफास्ट स्पेशल हर सोमवार और बुधवार को शाम 17.00 बजे इंदौर से रवाना होगी और अगले दिन सुबह 07.10 बजे मुंबई सेंट्रल पहुंचेगी. यह सेवा 4 मई 2026 से 29 जून 2026 तक उपलब्ध रहेगी, और उज्जैन, रतलाम व दाहोद स्टेशनों पर ठहराव होगा. दोनों ट्रेनों का ठहराव बोरीवली, वापी, सूरत, वडोदरा, दाहोद, रतलाम और उज्जैन स्टेशनों पर रहेगा. इस ट्रेन में केवल एसी 3-टियर कोच लगाए गए हैं. यात्रियों के लिए टिकट बुकिंग पीआरएस काउंटर और आईआरसीटीसी वेबसाइट पर शुरू हो चुकी है, जहां से समय, ठहराव और अन्य जानकारी भी देखी जा सकती है.

Next Post

डेली कॉलेज में नामांकन जांच पूरी, सुनवाई के बाद आएगी अंतिम सूची

Sun May 3 , 2026
इंदौर: डेली कॉलेज में होने वाले बोर्ड ऑफ गवर्नर्स चुनाव के लिए नामांकन पत्रों की जांच पूरी हो गई है. 2 मई 2026 को चुनाव अधिकारी जस्टिस सुशील कुमार गुप्ता ने सभी उम्मीदवारों के फॉर्म की स्क्रूटनी करते हुए स्पष्ट किया कि पूरी प्रक्रिया 27 अप्रैल को जारी दिशानिर्देशों के […]

You May Like