राशिफल-पंचांग : 08 अप्रैल 2026

पंचांग 08 अप्रैल 2026:-

रा.मि. 18 संवत् 2083 वैशाख कृष्ण षष्ठी बुधवासरे दिन 4/9, मूल नक्षत्रे दिन-रात, वरीयान योगे दिन 3/4, वणिज करणे सू.उ. 5/47, सू.अ. 6/13, चन्द्रचार धनु, शु.रा. 9,11,12,3,5,7 अ.रा. 10,1,2,4,6,8 शुभांक- 2,4,8.

————————————————————-

आज जिनका जन्म दिन है- बुधवार 08 अप्रैल 2026
उनका आगामी वर्ष:
वर्ष के प्रारम्भ में मित्रों का सहयोग मिलेगा. वाहन सुख पाप्त होगा. शिक्षा प्रतियोगिता में सफलता मिलेगी. वर्ष के मध्य में स्थान परिवर्तन का योग है. व्यवसाय में वृद्धि होगी. वर्ष के अन्त में पूर्व निर्धारित कार्यों में रूकावटें आयेंगी. व्यर्थ वाद विवाद एवं मानसिक अशांति रहेगी. योजनायें रूक सकती हैं.

मेष और वृश्चिक राशि के व्यक्तियों को मित्रों का सहयोग मिलेगा. कर्क राशि के व्यक्तियों के व्यवसाय मे ंवृद्धि होगी. सिंह राशि के व्यक्तियों को रूकावटों के कारण योजनायें अपूर्ण रह सकती हैं. मिथुन और कन्या राशि के व्यक्तियों को पूर्व निर्धारित कार्यों में रूकावटें आयेंगी. वृष और तुला राशि के व्यक्तियों को स्थान परिवर्तन का योग है. धनु और मीन राशि के व्यक्तियों को धार्मिक यात्रा करना पड़ेगी. मकर और कुम्भ राशि के व्यक्तियों को मान-सम्मान प्राप्त होगा.

————————————————————-

आज का भविष्य- बुधवार 08 अप्रैल 2026
आज जन्म लिये बालक का फल-
आज जन्म लिया बालक स्वाभाव से अच्छा मधुर एवं स्वविवेकी होगा, हष्ट पुष्ट एवं व्यक्तित्ववान होगा, शरीर कोमल होगा, यह अपनी मनमर्जी का मालिक होगा, बुद्धिमानी से काम करेगा, मित्रों की संख्या सीमित रहेगी, प्रवास का शौकीन होगा.

————————————————————-

मेष- जीवनसाथी की भावनाओं का सम्मान करें, परिवार में मतभेद हो सकता है, मानसिक संतुलन बनाये रखें, कामकाज के प्रति निष्ठा रहेगी.

वृषभ- आप जिसे घाटे का सौदा समझते हैं, उसमें लाभ होगा, वाहन चलाते समय सावधानी रखें, पूज्य व्यक्ति की सलाह उपयोगी रहेगी, कामकाज के प्रति सतर्क रहें.

मिथुन- अधिकारियों की अनदेखी से नुकसान होगा, साहस पराक्रम में वृद्धि होगी, अतिथि आगमन होगा, संयम से कार्य करें.

कर्क- कानूनी मामलों में सफलता मिलेगी, सुख साधनों में वृद्धि होगी, अतिथि आगमन होगा, कोई मांगलिक कार्यो की योजना बनेगी.

सिंह- अपनी गलती मानने की बजाय दूसरों को दोष देंगे, जिससे संबंध बिगड़ सकते हैं, अधिकारियों के आदेश की अवहेलना न करें.

कन्या- मित्रों की कहासुनी का मलाल रहेगा, वैवाहिक चर्चाओं में सफलता मिलेगी, दूर दराज की यात्रा होगी, आर्थिक कार्यो में सावधानी रखें.

तुला- घर में किसी अतिथि आमन होने से व्यस्तता रहेगी, अचानक किसी अनसोचे कार्यो में सम्मिलित होना पड़ेगा, मित्रता उपयोगी रहेगी.

वृश्चिक- भावनाओं पर काबू रखें, नौकरी एवं राजकीय कार्यो में सफलता मिलेगी, मन में संतोष बना रहेगा, सोचे हुये कार्यो में संदेह रह सकता है.

धनु- एक से अधिक कार्य शुरू करने का मन बनेगा, धार्मिक कार्यो में खर्च होगा, विवादास्पद मामलों को सुलझायें, पदोन्नति का योग है.

मकर- मेहमानों की आवाजाही रहने से व्यस्त रहेंगे, व्यापार में सावधानी रखें, कोई नवीन सुखद समाचार मिलेगा, निजी पुरूषार्थ से लाभ होगा.

कुम्भ- बुजुर्गो के स्वास्थ्य का ध्यान रखें, व्यवसाय में सफलता मिलेगी, पारिवारिक जिम्मेदारी आ सकती है, विवादास्पद कार्यो से दूर रहना हितकर रहेगा.

मीन- सकारात्मक सोच लाभकारी रहेगी, किसी कार्य में परिश्रम अधिक करना पड़ेगा, शत्रु वर्ग सक्रिय रहेगा, सूझबूझ से काम बनेगा,

————————————————————-

व्यापार-भविष्य:

वैशाख कृष्ण षष्ठी को मूल नक्षत्र के प्रभाव से रूई, सूत, कपास, सूत, सन्, जूट, पाट, बारदाना, आदि के भाव में घटबढ़ रहेगी, सोना, चांदी, के भाव में उतार चढ़ाव आयेगा, भाग्यांक 2508 है.

————————————————————-

Next Post

युद्ध की आंच में झुलसती वैश्विक अर्थव्यवस्था

Wed Apr 8 , 2026
मध्य पूर्व में जारी युद्ध ने एक बार फिर यह स्पष्ट कर दिया है कि वैश्विक अर्थव्यवस्था कितनी नाजुक और परस्पर निर्भर है. अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) की प्रबंध निदेशक क्रिस्टालिना जॉर्जीवा द्वारा व्यक्त चिंता केवल एक संस्थागत प्रतिक्रिया नहीं, बल्कि आने वाले आर्थिक संकट का संकेत है. धीमी होती […]

You May Like