कमिश्नर ने सुपर स्पेशलिटी अस्पताल का किया निरीक्षण

रीवा, कमिश्नर शीलेन्द्र सिंह ने सुपर स्पेशलिटी अस्पताल के विभिन्न वार्डों का निरीक्षण किया. कमिश्नर ने ओपीडी, कॉर्डियालॉजी विभाग, न्यूरो विभाग, कैथलैब तथा दवा स्टोर का निरीक्षण किया. कमिश्नर ने कहा कि सुपर स्पेशलिटी अस्पताल जटिल रोगों के सफल उपचार का केन्द्र बन गया है. अस्पताल में उपचार व्यवस्था बेहतर रखें. रोगियों के साथ केवल एक या दो व्यक्तियों को ही प्रवेश दें. वार्डों में किसी भी तरह की भीड़ नहीं रहे. अस्पताल की नियमित साफ-सफाई कराएं. रोगियों से परिजनों के मिलने का समय निर्धारित कर दें. अस्पताल के विस्तार के लिए किए जा रहे निर्माण कार्य को समय पर पूरा कराएं. नए भवन में आवश्यक उपकरणों, बेड तथा अन्य संसाधनों की व्यवस्था सुनिश्चित कर लें. मरीजों की जाँच तथा उपचार में किसी भी तरह की लापरवाही पाए जाने पर कड़ी कार्यवाही की जाएगी. कमिश्नर ने अस्पताल की सुरक्षा में तैनात कर्मियों तथा सफाई कर्मियों की एजेंसी को भी निर्देश दिए. निरीक्षण के समय उपस्थित अधीक्षक डॉ. अक्षय श्रीवास्तव ने अस्पताल की उपचार व्यवस्थाओं के संबंध में जानकारी दी. निरीक्षण के समय डीन मेडिकल कालेज डॉ. सुनील अग्रवाल, अधीक्षक संजय गांधी हास्पिटल डॉ. राहुल मिश्रा, हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. व्हीडी त्रिपाठी, डॉ. रोहन द्विवेदी तथ अन्य चिकित्सक उपस्थित रहे.

Next Post

कॉमनवेल्थ फेंसिंग चैंपियनशिप: भारत ने पहली बार ओवरऑल खिताब जीतकर रचा इतिहास

Thu Aug 13 , 2026
लागोस (नाइजीरिया) 11 अगस्त (वार्ता) भारत ने कॉमनवेल्थ फेंसिंग चैंपियनशिप 2026 में पहली बार ओवरऑल खिताब जीतकर इतिहास रच दिया। भारत ने चार दिनों तक चली इस प्रतियोगिता में 13 स्वर्ण, आठ रजत तथा 14 कांस्य पदक सहित कुल 35 पदक जीते। भारत ने अंडर-23 और सीनियर दोनों वर्गों में […]

You May Like