कार और डंपर की टक्कर, 4 लोग घायल

शाजापुर। मक्सी के पास एक डंपर ने इंदौर जा रही कार को टक्कर मार दी. हादसे में चार लोग घायल हो गए, जिनमें से एक की हालत गंभीर होने पर उसे प्राथमिक उपचार कर उज्जैन रैफर किया.

घटना मंगलवार दोपहर साढ़े 3 बजे आगरा-मुंबई नेशनल हाईवे 52 पर मक्सी के पास की है. टक्कर के बाद अल्टो कार बेकाबू होकर सडक़ के बीच बनी खंती में जा गिरी और कार का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया. हादसे के बाद डंपर चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया. सूचना मिलने पर पुलिस और डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची. टीम ने घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया. डॉ. अर्पित जैन ने बताया कि भारत सिंह, उदय राजए,दिलीप और संध्या को अस्पताल लाया गया था. घायलों में उदयराज को गंभीर चोटें आई है. जिसे प्राथमिक उपचार के बाद उज्जैन रैफर कर दिया गया. थाना प्रभारी संजय वर्मा ने बताया कि यह हादसा देवास जिले की सीमा में हुआ है. पुलिस ने फरार डंपर चालक की तलाश शुरू कर दी है. सभी घायल आगर जिले के सोयतकलां गांव के रहने वाले हैं और किसी काम से इंदौर जा रहे थे.

Next Post

सड़क हादसे में गोंदवाली पूर्व सरंपच की मौत 

Tue Oct 7 , 2025
सिंगरौली।बरगवां थाना क्षेत्र के ग्राम गोंदवाली निवासी पूर्व सरपंच बीते दिन सोमवार की शाम छत्तीसगढ़ प्रांत के अति प्राचीन देवी मंदिर कुदलगढ़ का दर्शन कर वापस पीकअप वाहन से घर आ रहा था कि छग प्रांत के बालाघाट में सड़क हादसे का शिकार हो गया। पीकअप वाहन में बैठा था। […]

You May Like

Play sound