अचानक बढ़ गया एक्टिवा का एक्सीलेटर, तालाब में गिरी शिक्षिका

जबलपुर:हनुमानताल तालाब में पूजा सामग्री विसर्जित करने आईं एक महिला शिक्षिका अनियंत्रित होकर अपनी स्कूटी समेत गहरे तालाब में जा गिरीं। दरअसल अचानक एक्टिवा का एक्सीलेटर बढ़ गया था। घाट पर मौजूद लोग चीख पुकार मचाने लगे, तभी तैनात पुलिस के जवानों ने अपनी जान की परवाह न करते हुए पानी में छलांग लगा दी और महिला को सुरक्षित बाहर निकाल लिया।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार अमखेरा निवासी सुनीता सिंह शिक्षिका हैं। वे आज अपनी एक्टिवा से पूजा सामग्री विसर्जित करने के लिए हनुमानताल तालाब पहुंची थीं। बताया जा रहा है कि जब वे घाट के समीप थीं, तभी अचानक उनकी एक्टिवा का एक्सीलेटर बढ़ गया। गाड़ी की रफ्तार इतनी तेज थी कि शिक्षिका उस पर नियंत्रण नहीं रख पाईं और देखते ही देखते गाड़ी सीधे तालाब के गहरे पानी में चली गई।

महिला को पानी में डूबता देख मौके पर अफरा-तफरी मच गई। ड्यूटी पर तैनात पुलिस के जवानों ने जैसे ही यह मंजर देखा, वे बिना समय गंवाए पानी में कूद पड़े। दोनों पुलिसकर्मियों ने पानी के भीतर कड़ी मशक्कत की और डूब रही शिक्षिका को पकड़कर किनारे तक लाए। समय रहते मदद मिलने के कारण एक बड़ा हादसा टल गया और शिक्षिका की जान बच गई। तालाब से बाहर निकालने के बाद वे काफी घबराई हुई थीं, जिन्हें तत्काल पुलिसकर्मियों ने प्राथमिक उपचार दिलाया। सुरक्षित बचने के बाद शिक्षिका और उनके परिजनों ने पुलिस का आभार व्यक्त किया है।

Next Post

अक्षय कुमार की 'भूत बंगला' का बॉक्स ऑफिस पर धमाका: 100 करोड़ के क्लब में शामिल होने को तैयार, 'सूर्यवंशी' के बाद 'खिलाड़ी' की सबसे बड़ी हिट

Wed Apr 22 , 2026
हैदराबाद | अक्षय कुमार और निर्देशक प्रियदर्शन की सुपरहिट जोड़ी ने एक बार फिर ‘भूत बंगला’ के जरिए बॉक्स ऑफिस पर अपनी पकड़ साबित कर दी है। रिलीज के पांचवें दिन इस हॉरर-कॉमेडी ने जबरदस्त उछाल दिखाते हुए करीब 9.30 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया है। बालाजी टेलीफिल्म्स के […]

You May Like