सड़क हादसे में गोंदवाली पूर्व सरंपच की मौत 

सिंगरौली।बरगवां थाना क्षेत्र के ग्राम गोंदवाली निवासी पूर्व सरपंच बीते दिन सोमवार की शाम छत्तीसगढ़ प्रांत के अति प्राचीन देवी मंदिर कुदलगढ़ का दर्शन कर वापस पीकअप वाहन से घर आ रहा था कि छग प्रांत के बालाघाट में सड़क हादसे का शिकार हो गया। पीकअप वाहन में बैठा था। जहां चढ़ाई पर पेड़ की डाली के चपेट में आ गया।

जानकारी के अनुसार ग्राम गोंदवाली निवासी बनारसी प्रसाद बिहार पिता चतुर्गुन बियार उम्र 47 वर्ष 5 अक्टूबर को पीकअप वाहन में सवार होकर कुदलगढ़ माता मंदिर का दर्शन करने गये थे और दूसरे दिन 6 अक्टूबर की शाम पीकअप वाहन के पीछे बैठे थे। लौटते वक्त जैसे ही पीकअप वाहन छग प्रांत के बालाघाट थाना चांदनी बिहारपुर जिला बलराम पहुंचा, तभी चढ़ाई में चालक की लापरवाही से बनारसी बियार पेड़ की डाली से टकरा गया। गंभीर अवस्था में इलाज के लिए जिला चिकित्सालय सह ट्रामा सेंटर बैढ़न में लाया गया। चिकित्सको ने बनारसी बियार को मृत घोषित कर दिया। साथ ही पुलिस ने मर्ग कायम करते हुये डायरी छत्तीसगढ़ विवेचना के लिए भेजने की चर्चा है।

Next Post

एसडीएम ने मेडिकल स्टोर में की कफ सिरप की आकस्मिक जांच-पड़ताल 

Tue Oct 7 , 2025
सीधी। कलेक्टर स्वरोचिष सोमवंशी के निर्देशानुसार उपखण्ड अधिकारी गोपद बनास राकेश शुक्ला ने अपनी टीम के साथ मिलकर जिला मुख्यालय स्थित विभिन्न मेडिकल स्टोरों का आकस्मिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान टीम ने सिटी मेडिकल, अभिषेक मेडिकल, रामा मेडिकल, श्री श्याम मेडिकल, राजपूत मेडिकल और मनोज मेडिकल दुकानों में रखी […]

You May Like