रायपुर, 20 अगस्त (वार्ता) छत्तीसगढ़ में तीन नए मंत्रियों के शपथ ग्रहण करने के बाद कांग्रेस ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर तंज कसते हुए कहा कि प्रदेश भाजपा को मिला “नया मार्गदर्शक मंडल, बधाई” हो।
कांग्रेस ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो जारी किया है, जिसमें “जग सुना सुना लागे” गाने की धुन पर भाजपा के कई नेता नजर आ रहे हैं।
वीडियो के साथ कांग्रेस ने लिखा, “प्रदेश भाजपा को मिला नया मार्गदर्शक मंडल, बधाई”।
कांग्रेस ने इस अंदाज में भाजपा पर कटाक्ष करते हुए कहा कि भाजपा का नेतृत्व अब मार्गदर्शक मंडल की ओर बढ़ चला है।
गौरतलब है कि आज राजभवन में तीन नए मंत्रियों क्रमशः गजेंद्र यादव, गुरु खुशवंत साहेब और राजेश अग्रवाल ने मंत्री पद की शपथ ली है।
