नेपाल बॉर्डर से लापता अर्चना तिवारी को जीआरपी भोपाल ने किया सकुशल बरामद

भोपाल: जीआरपी रानी कमलापति थाना पुलिस ने आज पत्रकार वार्ता में बताया कि उसने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए गुमशुदा महिला अर्चना तिवारी को नेपाल बॉर्डर लखीमपुर खीरी (उ.प्र.) से सकुशल बरामद कर लिया। पुलिस अधीक्षक रेल भोपाल कुशलकुमार माहेश्वरी के निर्देशन में गठित विशेष टीम ने यह कार्रवाई अंजाम दी।
गौरतलब है कि 7 अगस्त को अर्चना तिवारी ट्रेन संख्या 18233 से इटारसी से बैतूल जाने के लिए रवाना हुई थीं, लेकिन गंतव्य तक नहीं पहुंचीं।

परिजनों ने गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इसके बाद पुलिस ने जांच शुरू कर कई शहरों के सीसीटीवी फुटेज खंगाले और इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस की मदद से सुराग जुटाए।लगातार प्रयासों के बाद जीआरपी की टीम ने नेपाल बॉर्डर से लगे लखीमपुर खीरी में अर्चना तिवारी को ढूंढ निकाला। पुलिस पूछताछ में महिला ने बताया कि वह अपनी इच्छा से गई थीं। पुलिस ने आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी कर महिला को परिजनों के सुपुर्द कर दिया।

Next Post

श्री काशी विश्वनाथ मंदिर के शिखर पर आरती के समय दिखा उल्लू, बना चर्चा का विषय

Wed Aug 20 , 2025
वाराणसी, 20 अगस्त (वार्ता) श्री काशी विश्वनाथ मंदिर के शिखर पर पिछले कुछ दिनों से आरती के समय एक उल्लू दिखाई दे रहा है, जो काशीवासियों और दर्शनार्थियों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है। सोशल मीडिया पर इसकी वीडियो और फोटो भी खूब वायरल हो रहीं हैं। श्री […]

You May Like