
परासिया। अपहरण के एक मामले में पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए चंद्र घंटे के भीतर ही पीडि़त युवक को छिंदवाड़ा के महावीर कॉलोनी से बरामद करते हुए अपहरण करने वाले चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है घटनाक्रम की जानकारी देते हुए बड़कुही चौकी प्रभारी अक्रजय धुर्वे बताया कि 4अप्रैल की रात्रि करीब 07.30 बजे चौकी बडकुही पर सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम इकलहरा टोल के आगे इंडेन गैस एजेंसी के गोदाम के सामने रोड पर कुछ व्यक्तियों का वाद विवाद हुआ है, अज्ञात व्यक्तियों द्वारा संजू यदुवंशी नि. सुकरी बस्ती थाना जुन्नारदेव नामक व्यक्ति का अपहरण कर उसकी कार क्र एमएच 02 बीटी 9104 से अपने साथ ले गये है । वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में त्वरित कार्यवाही करते हुये पीडित संजू यदुवंशी की पतासाजी तकनीकी माध्यमों से प्राप्त की गई जो गुरैया सब्जी मंडी के पीछे महावीर कॉलोनी थाना देहात की पाई गई जो उक्त स्थान पर पहुंचकर पीडित संजू यदुवंशी को संजय गढेवाल नि. गुरैया सब्जी मंडी के पीछे महावीर कॉलोनी थाना देहात के घर के ऊपर वाले कमरे से जो एक प्लास्टिक की कुर्सी पर रस्सी से बंधा हुआ था, जिसे आऱोपियों के कब्जे से मुक्त कराया गया, पीडित संजू पिता राजेन्द्र यदुवंशी उम्र-38 साल नि.वार्ड न. 18 सुकरी बस्ती थाना जुन्नारदेव ने बताया कि पैसे के पुराने लेन-देन को लेकर आरोपियो अनुराग गढेवाल एवं अन्य 04 व्यक्तियों के द्वारा इकलहरा टोल के आगे इंडेन गैस एजेंसी के सामने से पीडित की कार से अपहरण कर संजय गढेवाल नि. गुरैया सब्जी मंडी के पीछे महावीर कॉलोनी थाना देहात के घर के ऊपर वाले कमरे में लाकर बंधक बना दिया, रिपोर्ट पर थाना चांदामेटा में आऱोपीगणों के विरूद्ध अप.क्र.-62/2026धारा-140(3),115(2),3(5) बीएनएस का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया । प्रकरण की विवेचना के दौरान आरोपी अनुराग गढेवाल से घटना में प्रयुक्त कार बलेनो कार क्रं.रूक्क-50-ष्ट्र-1801 को जप्त किया गया तथा पीडित संजू यदुवंशी की कार को भी जप्त किया गया ।
इन आरोपियों को किया गया गिरफ्तार ००००
युवक के अपरहण के मामले में चांदामेटा पुलिस ने अनुराग पिता संजय गढेवाल 20 साल,
संजय पिता खेमचंद गढेवाल 52 साल, रोहित पिता संजय गढेवाल 19 साल तीनो निवासी गुरैया रोड सब्जी मंडी महावीर कालोनी थाना देहात ,धर्मेश पारधी पिता स्व. लीलावती पारधी 35 साल निवासी पुराना छापाखाना वार्ड न. 29 थाना कोतवाली को गिरफ्तार कर जेल दाखिल किया गया है।
पुलिस टीम का योगदान ००००००
निरी. खेलचंद पटले थाना प्रभारी चांदामेटा, उनि. अक्रजय धुर्वे चौकी प्रभारी बड़कुही, प्रधान आर. योगेश शिवहरे, आर. प्रदीप बघेल, आर. अनुज शर्मा, आर. निर्मल रघुवंशी थाना चांदामेटा तथा सायबर सेल से प्र.आर. 811 नितिन सिंह की सराहनीय भूमिका रही।
