सतना : शहर में गुरुवार शाम सोनम वांगचुक के समर्थन में युवाओं और विभिन्न छात्र संगठनों का गुस्सा सड़कों पर देखने को मिला. दिल्ली के जंतर-मंतर पर चल रहे आंदोलन के समर्थन में छात्र-छात्राओं, अधिवक्ताओं, महिलाओं और सामाजिक संगठनों ने मिलकर सिविल लाइन चौराहे से सर्किट हाउस होते हुए सेमरिया चौक तक एक शांतिपूर्ण रैली निकाली. इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने प्रतियोगी परीक्षाओं में हो रही कथित धांधली और पेपर लीक के मुद्दों को लेकर केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की.
युवाओं का आरोप था कि शिक्षा मंत्रालय लगातार हो रही इन धांधलियों को रोकने में नाकाम रहा है, जिससे करोड़ों छात्रों का भविष्य अंधकार में जा रहा है.
प्रदर्शनकारियों ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से तुरंत इस्तीफे की मांग की और सोनम वांगचुक को हिरासत में लिए जाने का कड़ा विरोध जताया. युवा प्रतिनिधि कुमार संत और आर्यन तिवारी ने साफ कहा कि जब तक शिक्षा व्यवस्था में पारदर्शिता और जवाबदेही तय नहीं होती, तब तक यह आंदोलन रुकने वाला नहीं है.
रामा कृष्णा कॉलेज के विद्यार्थियों पर दिल्ली पुलिस ने बरसाईं लाठियां
जंतर-मंतर पर विरोध-प्रदर्शन कर रहे रामा कृष्णा कॉलेज के दर्जनों छात्रों पर दिल्ली पुलिस द्वारा लाठीचार्ज किया गया इस घटना के बाद मौके पर स्थिति तनावपूर्ण हो गई है और कई छात्र चोटिल होने हो गए.
