युवक को ठोकर मारने के बाद पलटा पिकअप, युवक की मौत

नवभारत न्यूज

रीवा, 5 जनवरी, जिले के सेमरिया थाना क्षेत्र के ख़ड्डीहा गांव के समीप तेज रफ्तार पिकअप वाहन ने पैदल जा रहे युवक को टक्कर मार दिया जिसकी उपचार के दौरान मौत हो गई. वही घटना के बाद युवक को टक्कर मारने वाला पिकअप वाहन भी पलटा घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने पिकअप सहित चालक को गिरफ्तार कर लिया है.

घटना के संबंध में मृतक तेज वाली रावत के साले बृजेश स्कूल ने जानकारी देते हुए बताया कि बीती रात तकरीबन 9 बजे उसके जीजा तेजबली खड्डिहा गांव में कुछ सामान लेने गए थे जहां सडक़ पार कर रहे थे. इसी दौरान सेमरिया से रंगोली की ओर जा रहा है तेज रफ्तार पिकअप वाहन के चालक ने लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुए उन्हें टक्कर मार दिया जिन्हें गंभीर अवस्था में उपचार के लिए रीवा के संजय गांधी अस्पताल लाया गया था जहां उनकी मौत हो गई. घटना को अंजाम देने वाला पिकअप वाहन भी घटना स्थल से कुछ दूर जाकर अनियंत्रित होकर पलट गया है मौके पर पहुंची पुलिस ने पिकअप सहित चालक को पकड़ लिया है और मामले की जांच कर रही है.

Next Post

विदेश यात्रा से लौटे अधिकारियों का डी-ब्रीफिंग सत्र संपन्न 

Sun Jan 5 , 2025
26 अक्टूबर से शुरू हुआ था मिड कैरियर ट्रेनिंग प्रोग्राम भोपाल, 5 जनवरी. मिड कैरियर ट्रेनिंग प्रोग्राम के तहत विदेश यात्रा में गये राज्य पुलिस सेवा के अधिकारियों का डी-ब्रीफिंग सेशन पुलिस मुख्यालय में पुलिस महानिदेशक कैलाश मकवाणा की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ. इस कार्यक्रम में एडीजी प्रशिक्षण सोनाली मिश्रा […]

You May Like