कारी पंचायत में बाल श्रमिक कर रहे पुलिया निर्माण में मजदूरी

सिंगरौली: जिले के जनपद पंचायत देवसर के ग्राम पंचायत कारी में बाल श्रमिको से पुलिया निर्माण में मजदूरी का कार्य कराया जा रहा है। जिन बच्चों के हाथों में किताब-कलम होने चाहिए, उनके हाथों में फावड़ा व तगाड़ी दिखाई दे रहा है।

ग्राम पंचायत कारी में पुलिया का निर्माण कार्य कराया जा रहा है। इस कार्य में पंचायत के जिम्मेदारों के द्वारा बाल श्रमिको से मजदूरी कराई जा रही है। इधर छोटे-छोटे नाबालिक बच्चों और बच्चियों से निर्माण कार्य में मजूदरी कराई जा रही है।

Next Post

सिंगरौली में 20 प्राईवेट स्कूलों की मान्यता निरस्त

Wed Mar 26 , 2025
सिंगरौली: सिंगरौली कलेक्टर चन्द्रशेखर शुक्ला ने 20 प्राईवेट विद्यालयों की मान्यता को निरस्त कर दिया है। जबकि अन्य आदेश में किराये के भवन में चल रहे निजी विद्यालयों को तीन वर्ष का किरायानामा रजिस्ट्री कृत करने को कहा गया है।इधर बता दें कि राज्य शिक्षा केंद्र के निर्देशानुसार अशासकीय शालाओं […]

You May Like