सांसद जनार्दन मिश्रा के पुत्र अंकुर मिश्रा ने जीता हिनौता सरपंच का उपचुनाव, समर्थकों में खुशी की लहर

रीवा:त्रि-स्तरीय पंचायत उपचुनाव के तहत सिरमौर जनपद पंचायत अंतर्गत ग्राम पंचायत हिनौता में हुई मतगणना में अंकुर मिश्रा पिता जनार्दन प्रसाद मिश्रा ने अपने प्रतिद्वंद्वी को हराकर शानदार जीत हासिल की है। जीत के बाद रिटर्निंग अधिकारी द्वारा उन्हें निर्वाचन का प्रमाण पत्र प्रदान किया गया।प्रमाण पत्र मिलते ही समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई।बड़ी संख्या में मौजूद ग्रामीणों और समर्थकों ने फूल मालाओं से लादकर अंकुर मिश्रा का जगह जगह जोरदार स्वागत किया।जीत के जश्न में पूरे गांव में उत्साह का माहौल देखने को मिला।इस दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीण और समर्थक मौजूद रहे।
यह जनता के विश्वास की जीत है
जीत के बाद नवनिर्वाचित सरपंच अंकुर मिश्रा ने कहा कि यह जीत मेरी नहीं, बल्कि पूरे गांव की जनता के विश्वास की जीत है।उन्होंने कहा कि पंचायत के विकास के लिए सभी को साथ लेकर काम करूंगा और शासन की योजनाओं को हर पात्र हितग्राही तक पहुंचाना मेरी पहली प्राथमिकता रहेगी। गांव के हर वार्ड का समान रूप से विकास कराया जाएगा।उल्लेखनीय है कि नवनिर्वाचित सरपंच अंकुर मिश्रा रीवा के सांसद जनार्दन मिश्रा के पुत्र हैं।उनकी जीत पर क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों ने बधाई दी है।

Next Post

युवा समाज संगठन ने पैकारी के खिलाफ खोला मोर्चा

Sat Oct 3 , 2026
सरई: सरई थाना क्षेत्र के गांव-गांव बिक रही देशी-विदेशी शराब एवं पैकारी के खिलाफ युवा समाज सेवा संगठन ने मोर्चा खोल लिया है। आज युवा समाज सेवा संगठन के आधा सैकड़ा कार्यकर्ताओं ने सरई बाजार में पैदल मार्च करते हुये कलेक्टर के नाम तहसीलदार को ज्ञापन सौपा है। आरोप लगाया […]

You May Like