युवा समाज संगठन ने पैकारी के खिलाफ खोला मोर्चा

सरई: सरई थाना क्षेत्र के गांव-गांव बिक रही देशी-विदेशी शराब एवं पैकारी के खिलाफ युवा समाज सेवा संगठन ने मोर्चा खोल लिया है। आज युवा समाज सेवा संगठन के आधा सैकड़ा कार्यकर्ताओं ने सरई बाजार में पैदल मार्च करते हुये कलेक्टर के नाम तहसीलदार को ज्ञापन सौपा है।

आरोप लगाया है कि गांव-गांव अवैध देशी-विदेशी शराब बेची जा रही है और जगह-जगह पैकारी कराई जा रही है। ठेकेदार को आबकारी महकमे का संरक्षण मिला हुआ है। इतनी अवैध शराब इसके पहले कभी भी नही बिक रही थी। युवा वर्ग के साथ-साथ कई महिलाएं नशे के गिरफ्त में फसती जा रही है और परिवार बर्बाद हो रहा है। इसपर तत्काल रोक लगाई जाए।

Next Post

दुनिया में अगले वित्तीय संकट की वजह गैर-वित्तीय भी हो सकती है: आरबीआई गवर्नर

Sat Oct 3 , 2026
नयी दिल्ली, 03 अक्टूबर (वार्ता) रिजर्व बैंक (आरबीआई) के गवर्नर संजय मल्होत्रा ने शनिवार को कहा कि दुनिया में अगले वित्तीय संकट का कारण गैर-वित्तीय भी हो सकता है। श्री मल्होत्रा ने यहां पांचवें कौटिल्य आर्थिक सम्मेलन में “अनिश्चितता के युग में केंद्रीय बैंकों की भूमिका” विषय पर एक सत्र […]

You May Like