एमडी ड्रग्स के साथ नाबालिग पकड़ाया

इंदौर: शहर में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत खजराना पुलिस को एक और बड़ी सफलता मिली है. पुलिस ने साहिल ग्रैंड बिल्डिंग के पास स्कीम नंबर 134 से एक नाबालिग को गिरफ्तार किया है, जिसके पास से 12.5 ग्राम से अधिक एमडी ड्रग्स बरामद की है. जब्त किए गए मादक पदार्थ की कीमत करीब 1 लाख 25 हजार रुपए बताई जा रही है.

थाना प्रभारी मनोज सिंह सेंधव के नेतृत्व में गठित टीम संदिग्धों की तलाश में इलाके में गश्त कर रही थी. इसी दौरान साहिल ग्रैंड बिल्डिंग के पास एक युवक पुलिस को देखकर भागने लगा. संदेह के आधार पर पुलिस ने घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया और तलाशी के दौरान उसके पास से भारी मात्रा में एमडी ड्रग्स मिला. पुलिस पूछताछ में आरोपी ने कबूला कि वह स्वयं नशे का आदी है और जल्दी पैसे कमाने की चाह में सस्ते दामों पर ड्रग्स खरीदकर ऊंचे दामों में बेचता था.

उसने यह भी स्वीकार किया कि वह नशे के नेटवर्क से जुड़ा हुआ है और कुछ अन्य लोगों के साथ मिलकर ड्रग्स की सप्लाई करता है. पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर उससे मादक पदार्थों की आपूर्ति करने वालों और अन्य संलिप्त लोगों की जानकारी जुटाने के लिए रिमांड लेकर पूछताछ की जा रही है. मामले में थाना प्रभारी मनोज सिंह सेंधव का कहना है कि पुलिस ने इस कार्रवाई को नशे के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति की दिशा में एक अहम कदम है, पूछताछ के आधार पर जल्द ही अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी की संभावना है.

Next Post

युवती के साथ होटल में दुष्कर्म

Sun Jul 13 , 2025
जबलपुर: लार्डगंज थाना क्षेत्र स्थित एक होटल में युवती के साथ दुष्कर्म किया गया। पुलिस ने रिपोर्ट पर प्रकरण दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी हैं। पुलिस के मुताबिक गौरव शर्मा पिता अजय शर्मा 30 वर्ष निवासी गढ़ा फाटक जगदीश मंदिर के पास ने क्षेत्र में रहने वाली […]

You May Like