युवती के साथ होटल में दुष्कर्म

जबलपुर: लार्डगंज थाना क्षेत्र स्थित एक होटल में युवती के साथ दुष्कर्म किया गया। पुलिस ने रिपोर्ट पर प्रकरण दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी हैं।
पुलिस के मुताबिक गौरव शर्मा पिता अजय शर्मा 30 वर्ष निवासी गढ़ा फाटक जगदीश मंदिर के पास ने क्षेत्र में रहने वाली 23 वर्षीय युवती से पहले दोस्ती की फिर उसे प्रेम जाल में फंसा लिया।

इसके बाद शादी का झांसा देकर लार्डगंज थाना क्षेत्र स्थित एक होटल में उसके साथ दुष्कर्म करता रहा, जब युवती ने शादी के लिए दबाव बनाया तो वह वादे से मुकर गया। जिसके बाद पीडि़ता ने थाने पहुंचकर पुलिस को पूरे मामले से अवगत कराया। पुलिस ने रिपोर्ट पर प्रकरण दर्ज कर लिया हैं।

Next Post

मैहर जिले में अब तक 418.1 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज

Sun Jul 13 , 2025
सतना:मैहर जिले में इस वर्ष 1 जून से 12 जुलाई 2025 तक 418.1 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज की गई है। अधीक्षक भू-अभिलेख मैहर से प्राप्त जानकारी के अनुसार अब तक जिले की अमरपाटन तहसील में 473 मि.मी., मैहर में 329.2 मि.मी. एवं रामनगर में 452 मि.मी. वर्षा दर्ज की गई […]

You May Like