शिकायतों के बाद मैदान में उतरे मऊगंज कलेक्टर-एसपी; अवैध उत्खनन की जांच के लिए संयुक्त टीम गठित

रीवा: रीवा एवं मऊगंज जिले में अवैध उत्खनन के साथ खनिज का परिवहन लम्बे समय से चल रहा है. कार्यवाही के नाम पर केवल खानापूर्ति होती है. अवैध उत्खनन और परिवहन से जहां स्थानीय लोग परेशान है वही शासन को राजस्व का भी नुकसान हो रहा है. बावजूद इसके टास्क फोर्स द्वारा कार्यवाही नही की जा रही है.मऊगंज के हनुमना क्षेत्र अन्तर्गत अवैध उत्खनन की लगातार मिल रही शिकायत के बाद कलेक्टर-एसपी मौके पर पहुंचे थे और अवैध उत्खनन की शिकायतो की जांच के निर्देश दिये थे.

गौरतलब है कि जिस तरह से मऊगंज जिले के हनुमना क्षेत्र के पिपराही, जडक़ुड़, सरदमन गांव, नईगढ़ी, मऊगंज, हर्रहा आदि स्थानों पर अवैध उत्खनन हो रहा है और स्टोन क्रेशर के धूल से लोग परेशान है. यही स्थित रीवा जिले के पश्चिमी क्षेत्र बनकुइयां, नौवस्ता, बेला में है. लगातार अवैध उत्खनन के साथ गिट्टी का अवैध परिवहन हो रहा है, इसके बाद भी कोई कार्यवाही नही की जा रही है. जबकि स्थानीय लोग लगातार शिकायत कर रहे है. ब्लास्टिंग से कई लोग चोटिल भी हुए और अवैध खनिज परिवहन का शिकार भी लोग हुए है, फिर भी कार्यवाही नही हो रही है.

नवागत कलेक्टर का भी ध्यान अवैध उत्खनन के साथ खनिज माफियाओं पर नही जा रहा है. कहने के लिये तो टास्क फोर्स बनी है लेकिन कभी कार्यवाही नही होती है. मऊगंज जिले के पिपराही क्षेत्र के सरदमन गांव में ग्रामीणो द्वारा अवैध उत्खनन एवं सडक़ मार्ग को लेकर शिकायत की गई थी. जिसके बाद कलेक्टर और एसपी खुद मौके पर संयुक्त निरीक्षण करने पहुंचे और ग्रामीणो से संवाद भी किया था. ग्रामीणो द्वारा अवैध उत्खनन की शिकायत पर एसडीएम एवं खनिज अधिकारी को संयुक्त रूप से जांच कर प्रतिवेदन प्रस्तुत करने के निर्देश कलेक्टर द्वारा दिये गये है. सुरक्षा मानको का पालन न करने की भी शिकायत ग्रामीणो ने की थी.

Next Post

अमर क्रांतिकारी रामप्रसाद बिस्मिल की जयंती पर सीएम डॉ यादव ने किया नमन

Thu Jun 11 , 2026
भोपाल: मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने अमर क्रांतिकारी पंडित रामप्रसाद बिस्मिल की जयंती पर उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया है। मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर जारी संदेश में कहा कि स्वतंत्रता को सर्वोच्च मानते हुए अपना सर्वस्व राष्ट्र के लिए समर्पित करने वाले रामप्रसाद बिस्मिल का जीवन देशभक्ति, त्याग […]

You May Like