भोपाल: मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने अमर क्रांतिकारी पंडित रामप्रसाद बिस्मिल की जयंती पर उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया है। मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर जारी संदेश में कहा कि स्वतंत्रता को सर्वोच्च मानते हुए अपना सर्वस्व राष्ट्र के लिए समर्पित करने वाले रामप्रसाद बिस्मिल का जीवन देशभक्ति, त्याग और बलिदान का अनुपम उदाहरण है।
सीएम यादव ने कहा कि मातृभूमि के प्रति उनका समर्पण, अदम्य साहस और राष्ट्रहित में किया गया त्याग आने वाली पीढ़ियों को निरंतर प्रेरित करता रहेगा। उन्होंने कहा कि देश की स्वतंत्रता के लिए अपना सर्वस्व अर्पित करने वाले ऐसे महान क्रांतिकारियों का योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा।
Next Post
नल-जल योजना में बड़ा खेल: ग्रामीणों से रसीद काटकर वसूले 3-3 हजार, मामला खुला तो गायब किए रसीद-कट्टे
Thu Jun 11 , 2026
घुवारा: छतरपुर जिले की ग्राम पंचायत रामटौरिया में नल-जल योजना के तहत ग्रामीणों से प्रति कनेक्शन 3 हजार की कथित वसूली का मामला सामने आया है। ग्रामीणों का आरोप है कि योजना से जुड़े कर्मचारियों द्वारा रसीदें काटकर लोगों से राशि ली जा रही थी। मामले के सामने आने के […]

You May Like
-
6 months ago
क्रिसमस, नये साल पर स्वदेशी ही खरीदें: मोदी