नल-जल योजना में बड़ा खेल: ग्रामीणों से रसीद काटकर वसूले 3-3 हजार, मामला खुला तो गायब किए रसीद-कट्टे

घुवारा: छतरपुर जिले की ग्राम पंचायत रामटौरिया में नल-जल योजना के तहत ग्रामीणों से प्रति कनेक्शन 3 हजार की कथित वसूली का मामला सामने आया है। ग्रामीणों का आरोप है कि योजना से जुड़े कर्मचारियों द्वारा रसीदें काटकर लोगों से राशि ली जा रही थी। मामले के सामने आने के बाद गांव में चर्चाओं का दौर तेज हो गया है। ग्रामीणों का कहना है कि नल-जल योजना के कनेक्शन देने के नाम पर उनसे निर्धारित राशि से अलग 3 हजार प्रति कनेक्शन की मांग की गई और कई लोगों से रसीद देकर पैसे भी लिए गए। बीती शाम ग्रामीणों ने वसूली गई राशि का हिसाब-किताब सामने लाने और मामले की जांच कराने की मांग उठाई।

ग्रामीणों के अनुसार मामला सार्वजनिक होने के बाद अचानक वसूली का कार्य बंद कर दिया गया। इतना ही नहीं, जिन रसीद कट्टों के माध्यम से राशि ली जा रही थी, वे भी मौके से हटा दिए गए। इससे ग्रामीणों के बीच संदेह और गहरा गया है तथा वे पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की मांग कर रहे हैं।ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि नल-जल योजना के नाम पर हुई कथित वसूली की जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाए। उनका कहना है कि यदि जांच में अनियमितता सामने आती है तो संबंधित लोगों से वसूली गई राशि वापस कराई जानी चाहिए।

Next Post

एक ही बस में सवार होकर सांझ चौपाल निकले हरदा के आला अफसर, टीम वर्क की पेश की मिसाल

Thu Jun 11 , 2026
हरदा: ग्रामीण क्षेत्रों में जनसमस्याओं के त्वरित निराकरण एवं शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के उद्देश्य से जिला प्रशासन हरदा द्वारा “सांझ चौपाल” कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में जिले के ग्राम कायदा में सांझ चौपाल का आयोजन किया गया है। कलेक्टर सिद्धार्थ जैन […]

You May Like